ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
मेडिकल कॉलेज में चार विशेषज्ञों ने संभाला कार्यभार,तीन हुए कार्यमुक्त।
अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में स्थानांतरित होकर आए चार चिकित्सक विशेषज्ञों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
वहीं यहां से स्थानांतरित तीन विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यमुक्त हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीपी भैसोड़ा ने बताया कि फार्माकोलॉजी विभाग में प्रो डॉ संजय गौड़, फिजियोलॉजी में प्रो डॉ अनंत नारायण, पैथोलॉजी में डॉ नवीन थपलियाल और इएनटी विभाग में प्रो भावना पंत ने कार्यभार संभाला लिया है।इनाटॉमी विभाग के प्रो एके सिंह, फिजियोलॉजी के प्रो विरेन्द्र कुमार द्विवेदी और पैथोलॉजी विभाग के प्रो विनय कुमार का स्थानांतरण हो गया है।








