अनुकृति गुसाईं ने भाजपा प्रत्याशी बलूनी को दिया समर्थन

Spread the love

श्रीनगर। 19 अप्रैल को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनेता जनता से वोट देने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक अपील की है।

बता दें कि कांग्रेस की टिकट पर अनुकृति गुसाईं साल 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ा था। अनुकृति गुसाईं मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा है।

वह लैंसडाउन समेत प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में महिला उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यों को कर रही हैं और खासतौर पर पौड़ी क्षेत्र में अपनी संस्था के जरिए इस काम को आगे बढ़ा रही हैं। जिसमें उन्होंने जनता से अनिल बलूनी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस में युवा चेहरे के रूप में भविष्य की राजनीति के लिए देखा जा रहा थाण् लेकिन कुछ दिन पहले अनुकृति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने अब तक किसी भी पार्टी में सदस्यता नहीं ली है ऐसे में अब उनके सीधे तौर पर भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए अनुकृति ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा को अपना समर्थन दे रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है।

उन्होंने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है। इसके अलावा अनुकृति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते यूसीसी को लागू करना उनकी बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

  • Related Posts

    तमिल और बंगाल चुनावों में अभिनय और अनुभव का मुकाबला :

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादक जौनपुर यूपीः पंकज सीबी मिश्रा                            (नया अध्याय)     तमिल और बंगाल…

     कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस  “मोदी सरकार रिजर्वेशन के नाम पर पॉलिटिकल ड्रामा कर रही है

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार                     (नया अध्याय, देहरादून)   https://www.transfernow.net/dl/20260422Cxwui4Tw   स्टोरी स्लग : फिरोजपुर कांग्रेस लेडीज प्रेस कॉन्फ्रेंस …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण पर मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 

    • By User
    • April 25, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण पर मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 

    हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा के 107वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में उनके मूर्ति पर माला व पुष्प अर्पित किए।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 15 views
    हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा के 107वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में उनके मूर्ति पर माला व पुष्प अर्पित किए।

    पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लगाए जा रहे चिप वाले स्मार्ट मीटर अब देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते नजर आ रहे हैं।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 14 views
    पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लगाए जा रहे चिप वाले स्मार्ट मीटर अब देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते नजर आ रहे हैं।

    कौशल से आत्मनिर्भरता तक: चंद्रकांति नागे बनीं प्रेरणा की मिसाल।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 5 views
    कौशल से आत्मनिर्भरता तक: चंद्रकांति नागे बनीं प्रेरणा की मिसाल।

    स्यासू गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित।  ग्रामीणों का जीवन बना कठिन। 

    • By User
    • April 25, 2026
    • 4 views
    स्यासू गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित।   ग्रामीणों का जीवन बना कठिन। 

    जंगल के रास्तों से तय किया स्कूल का सफर, 90% अंकों के साथ स्कूल टॉप।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 6 views
    जंगल के रास्तों से तय किया स्कूल का सफर, 90% अंकों के साथ स्कूल टॉप।