भराड़ीसैण में सीएम धामी ने किया योग, जारी की योग नीति

Spread the love

 

उत्तराखंड ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह और भव्यता से मनाया गया। भराड़ीसैण की ठंडी हवाओं से लेकर केदारनाथ की दिव्यता तक, हर कोना योगमय नजर आया। राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत प्रदेशभर के जनमानस ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, संतुलित मन और सशक्त भारत का संदेश दिया।

भराड़ीसैण में सीएम धामी ने किया योग, जारी की योग नीति

कर्णप्रयाग के भराड़ीसैण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग दिवस पर 800 से अधिक लोगों के साथ योग किया। पारंपरिक स्वागत के बीच मंच पर पहुंचे सीएम ने उत्तराखंड की अपनी योग नीति का अनावरण भी किया। उनके साथ मंत्री धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, योग गुरु भारत भूषण और कई देशों के राजनयिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर योग के प्रति उनका उत्साह भी सराहा।

राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून में योग करती नजर आईं

 

देहरादून पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मंत्री सुबोध उनियाल ने सामूहिक योग किया। राष्ट्रपति की उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य और प्रेरणास्पद रहा। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि योग भारत की गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो शरीर और मन दोनों को सुदृढ़ करता है।

केदारनाथ, गौचर, गोपेश्वर…हर स्थान बना योगस्थली
         केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने प्राचीन ऊर्जा के बीच योग किया। गौचर मेला मैदान में लोक कल्याण सेवा समिति ने भव्य आयोजन किया। वहीं गोपेश्वर पीजी कॉलेज में नमामि गंगे योजना के तहत छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक योग किया।

 

टिहरी और डोईवाला में जन-जन तक पहुंचा योग संदेश

 

नई टिहरी में विधायक किशोर उपाध्याय और डीएम नितिका खंडेलवाल की उपस्थिति में राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में योग शिविर आयोजित हुआ। डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों और प्रेमनगर बाजार में भी योग कार्यक्रम हुए जहाँ योगाचार्यों ने लोगों को योग का महत्व बताया और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया।

हरिद्वार, प्रेम नगर आश्रम और आईटीबीपी के जवानों ने दी मिसाल
               हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में योग करते लोगों की भागीदारी ने अध्यात्म और अनुशासन का संगम दर्शाया। वहीं आईटीबीपी के जवानों ने भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में योग कर देश को अनुशासित और संतुलित जीवन का संदेश दिया।

मंत्री सुबोध उनियाल का योग नीति पर जोर

 

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज 167 देश योग अपना चुके हैं। उत्तराखंड की पहली योग नीति लागू की जा चुकी है। योग शिक्षकों के लिए प्रमाणन, पांच नए वेलनेस सेंटर, और 20 लाख तक का अनुदान जैसी योजनाएं इस नीति में शामिल हैं। उन्होंने आह्वान किया – हर घर योग, हर मन निरोग।

विदेशी भी सीख रहे अंजलि से योग के गुर

 

विकासखंड के खगेली गांव की अंजलि कुंवर (28) योग को देश के साथ विदेशों में भी पहचान दिला रही हैं। अंजलि हर दिन ऑनलाइन 30 से अधिक विदेशी लोगों को योगाभ्यास कराती हैं। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक लोग प्रतिदिन ऑनलाइन अलग-अलग बैच में योग प्रशिक्षण लेते हैं। अब अंजलि को योग शिक्षिका प्रतिवर्ष 50 हजार रु की छात्रवृत्ति विदेशों से भी अंजलि तक पहुंच रही है। ब्लॉक कर्णप्रयाग की अंजलि कुंवर हर रोज ऑनलाइन देश और विदेश के लोगों को योगशाला में अलग-अलग बैच में 130 से अधिक लोगों को हर दिन योग का प्रशिक्षण दे रही हैं। अंजलि के साथ हर रोज सिंगापुर, कनाडा, यूनाइटेड स्टेट, इंडोनेशिया, लंदन आदि देशों के लोग प्रत्येक घंटे घंटा योगशाला से जुड़ते हैं।

           यमुनोत्री धाम यात्रा  पुरोहित समाज और अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण ने योगाभ्यास किया। वहीं यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने भी यहां आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग।

                 भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में सहभागी बनें। यहां सीएम को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए।
  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म