ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राज्य आंदोलनकारियों ने आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग।
ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश के चिन्हित आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को उच्च शिक्षा संस्थानों, विश्वविद्यालयों, प्रबंधन संस्थानों, और मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक तथा शैक्षिणोत्तर पदों पर नियुक्ति देने की मांग उठाई है।
राज्य आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि शासन से पूर्व में जारी अधिसूचना में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
ऐसे में राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, प्रबंधन संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक-शैक्षिणोत्तर पदों पर नियुक्तियों और शैक्षणिक प्रवेश प्रक्रियाओं में आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में केवल सती, जमन सिंह बिष्ट, भानु तिलारा, डीके जोशी, कुन्दन भंडारी आदि शामिल थे।







