संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 04 तक।
आगर-मालवाः जून /महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनवाडी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 04 जूलाई 2025 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किये जा सकते है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजीव गुप्ता ने बताया कि जिले में 16 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 124 सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिसमें पात्रता अनुसार महिलाओं को मौका दिया जाएगा। दोनों ही पदों के लिए शैक्षणिक योग्याता 12 वी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए इच्छुक महिलाओं की उम्र 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदन के साथ शैक्षणिक दस्तावेज भी दर्ज करना होंगे। आवेदिका के लिए ग्राम और शहरी क्षेत्र में वार्ड निवासी को पहली प्राथमिकता रहेगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की हैं तो जाति प्रमाण पत्र, आवेदिका वर्तमान में बीपीएल में जीवन यापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, विधवा /परित्यक्त्ता के लिए सक्षम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन ऑनलाइन करना है।






