संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
डॉ. मुखर्जी के बलिदान से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा – जिलाध्यक्ष ओम मालवीय।
आगर मालवाः भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ क्रमांक 167 पर डॉ मुखर्जी के चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, करणसिंह यादव, कैलाश गवली, दिनेश परमार, भेरूसिंह चौहान,निलेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, अशोक प्रजापत, जगदीश गवली,भरत प्रजापत रानुराज नारवाल, मंयक राजपूत, दिलीप कुंभकार गोपाल कुंभकार, ललित राजावत सहित पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधि ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, करणसिंह यादव, दिनेश परमार, कैलाश गवली, महेश मित्तल आदि ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसे महानायक थे। जो आजादी के पहले और बाद की विभीषिका को भांप लिया था। मुखर्जी ने आजादी से पहले अंग्रेजों के बगंभंग करने की साज़िश को भांपकर आंदोलन चला दिया था। और आगे कहा कि देश के लिए अपना बलिदान देने वाले ऐसे सपूत को श्रद्धांजलि देने हम यहां एकत्रित हुए हैं।जिनके संकल्प से कश्मीर से धारा 370 हटी है। डॉ मुखर्जी मौलिक चिंतक राष्टृवादी विचारक, भारतीय जीवन मूल्यों के संस्कारित पुजारी थे। जिलेभर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुखर्जी का जीवन हमें संदेश देता है कि राष्टृहित सर्वोपरि है। उन्होंने अपनी जीवन की आहुति देकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा की। ऐसे राष्टृ नायक का स्मरण करना मात्र औपचारिकता नही बल्कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र को सशक्त करने का माध्यम है। डॉ मुखर्जी के बलिदान से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। और भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर कार्य करना है। डॉ मुखर्जी के संकल्प आज हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत है। और मुखर्जी भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान विभूति थे।जिनका जीवन राष्ट्र भक्ति, त्याग और दृढ संकल्प का प्रतीक रहा है। वे केवल एक राजनीतिज्ञ ही नही बल्कि एक विचारक, शिक्षाविद् और देश भक्त भी थे।जिनके संकल्प आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।आज ऐसे सपूत को श्रद्धांजलि देने हम यहां कार्यालय पर एकत्रित हुए हैं। जिनके संकल्प से कश्मीर से धारा 370 हटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 हटाकर पार्टी के संकल्पों को पूरा किया है। डॉ मुखर्जी ने कश्मीर में दो विधान,दो निशान दो प्रधान का विरोध करते हुए बलिदान दिया। हमारी पार्टी बलिदान के आधार पर बनी पार्टी है। इसलिए मुखर्जी का जीवन हमें संदेश देता है कि राष्टृहित सर्वोपरि है।






