राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा, ड्राइवर की मौत

Spread the love

 

                जयपुरः राजस्थान के जयपुर में एक केमिकल टैंकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे के कारण टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। टैंकर में मौजूद ड्राइवर जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग गाड़ियों से उतरकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे हाईवे पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।

                   यह हादसा जयपुर अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर देखने को मिला। आज सुबह लगभग 8:30 बजे केमिकल ट्रक मोखमपुरा कस्बे से गुजर रहा था, तभी अचानक ट्रक पलट गया।

हाईवे पर फैली मेथेनॉल

बता दें कि इस टैंकर में मेथेनॉल भरा था। टैंकर के पलटते ही मेथेनॉल पूरे हाईवे पर पानी की तरह बहन लगा। इससे हाईवे पर हड़कंप मच गया। जो गाड़ियां जहां थी, सभी अपनी जगह पर रुक गईं और आग फैलने के डर से लोग गाड़ियां छोड़कर भागने लगे। इससे हाईवे पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया।

                टैंकर में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें टैंकर को बीच सड़क पर जलते देखा जा सकता है। यह आग इतनी भयानक थी कि ड्राइवर जिंदा जल गया। वहीं, आग के कारण टैंकर से धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे कई मीटर दूर से भी देखा जा सकता था। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पहले हुआ था LPG ब्लास्ट

               बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2024 में इसी हाईवे पर LPG सिलेंडर से भरा टैंकर ब्लास्ट हो गया था। यह आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटों की चपेट में कई गाड़ियां जलकर राख हो गई थीं। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी और 35 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल थे।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि