फुटबॉल अंडर 17 वर्ग में बलूनी स्कूल ने फहराया परचम

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शात्री।

 

 

 

फुटबॉल अंडर 17 वर्ग में बलूनी स्कूल ने फहराया परचम

 

दो दिवसीय टूर्नामेंट में 14 टीमों ने किया प्रतिभाग

 

                देहरादूनः बलूनी पब्लिक स्कूल केशोवाला में दो दिवसीय बलूनी फुटबॉल लीग 2025 टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न हो गया। इस दो-दिवसीय टूर्नामेंट में 14 टीमों ने भाग लिया, जो तीन श्रेणियों में विभाजित थीं: अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17।

बलूनी फुटबॉल लीग 2025 के अंडर-17 फाइनल में रुद्रांश और मयंक के शानदार प्रदर्शन ने दून बलूनी फुटबॉल अकादमी को विजेता बनाया। रुद्रांश ने 2 गोल किए, जबकि मयंक ने 1 गोल दाग कर कासा फुटबॉल अकादमी को 3-0 से हराया।

 

प्रतियोगिता के परिणाम:

  अंडर-13 श्रेणी:

  विजेता: कासा फुटबॉल अकादमी

  उपविजेता: सेपियन्स स्कूल

 

 अंडर-15 श्रेणी:

  विजेता: सेपियन्स स्कूल

  उपविजेता: कासा फुटबॉल अकादमी

 

अंडर-17 श्रेणी:

  विजेता: दून बलूनी फुटबॉल अकादमी

 उपविजेता: कासा फुटबॉल अकादमी

गौरतलब है कि विगत दो वर्षों से बलूनी फुटबॉल एकेडमी बलूनी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी के सानिध्य में यह आयोजन करा रही है जो कि फुटबॉल के प्रति उत्साह और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हो रहा है। बलूनी स्कूल के प्रबंधक कविलाश नेगी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन कोच मंदीप बड़ूनी के नेतृत्व में हुआ और इसमें जय सिद्धबली एसोसिएट्स के मुकेश सिंह भंडारी, घनश्याम काला, देवेंद्र सिंह नेगी और गजेंद्र नेगी का सहयोग रहा। ये सभी समापन समारोह में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।