अवैध गैस रिफिलिंग एवं गैस सिलेण्डर के भण्डारण करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

Spread the love

 

संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

अवैध गैस रिफिलिंग एवं गैस सिलेण्डर के भण्डारण करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

 

 

 

आगर-मालवा : कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में जिला आपूर्ति अधिकारी, आगर मालवा श्री एम.एल.मालवीय के नेतृत्व में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुसनेर, श्री सुरेश गुर्जर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, आगर श्री एन.एस. मुवेल के द्वारा श्री बालाजी टी स्टॉल एवं वॉशिंग सेंटर जीरापुर रोड़, सोयतकलां तहसील सुसनेर की अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत पर जांच की गई। जांच दौरान श्री बालाजी, टी स्टाॅल एवं वाशिंग सेंटर जीरापुर रोड, सोयतकलां में दुकान के अंदर 14 नग घरेलू गैस सिलेण्डर (14.2) भारत कंपनी के भरे हुए एवं वाहनों में गैस भरने की मोटर पंप 01 नग रखा होना पाया गया। मौके पर उपस्थित पवन कुशवाह पिता बजरंग कुशवाह से अवैध रूप से रखे हुए ,14 नग घरेलू गैस सिलेण्डर (भरे), वाहनों में गैस भरने हेतु उपयोग की जाने वाली 01 नग मोटर पंप के संबंध में पूछताछ की गई कुशवाहा द्वारा बताया गया कि गाड़ियों में गैस भरना बताया गया । मौके पर उपस्थित पवन कुशवाह से गैस सिलेण्डर बीपीसीएल कम्पनी 14 नग, गैस रिफिलिंग मोटर पंप 01 नग जप्त किया गया। जप्दशुदा गैस सिलेण्डर एवं मोटर पंप, प्रबंधक, ग्रामीण इंडियन गैस एजेंसी, सोयत कला को सुपुर्दगी में दिये गये। संबंधित के द्वारा अवैध गैस रिफिलिंग एवं गैस सिलेण्डर के भण्डारण किये जाने के कारण आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत प्रकरण पंजीबृद्व किया गया।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)