डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप का बड़ा बयान; अमेरिकी राष्ट्रपति के फिर चुनाव लड़ने पर तोड़ी चुप्पी

Spread the love

 

             नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दूसरा कार्यकाल 2029 में खत्म होगा। अमेरिका के संविधान के अनुसार को भी शख्स दो से ज्यादा बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता है। बेशक ट्रंप का दावा है कि वो संविधान में बदलाव करके फिर से चुनाव लड़ेंगे। मगर सवाल यह है कि क्या ट्रंप के बाद भी उनकी राजनीति विरासत को आगे कौन बढ़ाएगा? इसका जवाब ट्रंप के बेटे एरिक ने दिया है।

              एरिक ट्रंप ने द फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इसपर खुलकर बात की है। उनके हिसाब में राजनीति में जगह बनाना बेहद आसान है और उनके परिवार के कई लोग इस काम को बखूभी कर सकते हैं।

 

पॉलिटिक्स में एंट्री पर बोले एरिक

राजनीति में ट्रंप का परिवार

बता दें कि ट्रंप के परिवार समेत उनके कई करीबी न सिर्फ बिजनेस बल्कि पॉलिटिकल सफर में ट्रंप का साथ दे चुके हैं। 2017 में डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड व्हाइट हाउस के वरिष्ठ प्रशासनिक पद पर कार्यरत थे।

ट्रंप की बहू ने भी किया प्रचार

                 एरिक ट्रंप की पत्नी लारा ट्रंप ने डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी प्रचार की कमान संभाली थी। अमेरिका के जाने-माने न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज पर लारा का मशहूर शो भी आता है। वहीं, ट्रंप और मेलेनिया के 19 साल के इकलौते बेटे बैरन ट्रंप भी राजनीति में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। ट्रंप ने बैरन को लेकर बयान दिया था कि बैरन पॉडकास्ट और टिकटॉक की मदद से युवाओं का वोट आकर्षित कर सकते हैं।

तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे ट्रंप?

               इंटरव्यू के दौरान जब एरिक से पूछा गया कि क्या डोनाल्ड ट्रंप फिर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे? इसपर एरिक ने कहा, “वो तो समय बताएगा, लेकिन मुझे लगता है इसके लिए कई और लोग भी हैं।”
  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)