संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार।
मलेरिया निरोधक माह जून की सेक्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।
कानड़: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी आगर के निर्देशानुसार एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश निगवाल के मार्गदर्शन में शानिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदनगांव में सेक्टर स्तरीय मलेरिया निरोधक माह जून कार्यशाला का आयोजन किया गया। खंड विस्तार प्रशिक्षक भगवान सिंह डगवाल के द्वारा मलेरिया रोग रोकथाम के उपाय के बारे में उपस्थित आशा एएनएम विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें बुखार आने पर बुखार की आरडीटी कीट से जांच करना, ग्रामीणों को जन जागृति हेतु ग्राम स्तर बैठक में मलेरिया के बारे में बताना, घर-घर डोर टू डोर लार्वा सर्वे करना, रुके पानी की निकासी करना, कलर का पानी को 7 दिन में एक बार खाली कर सुखना, मच्छरदानी प्रयोग करना इत्यादियां जानकारी दी गई। इस अवसर पर एएनएम रेखा वर्मा, रोमा राठौर, सुपरवाइजर कल्पना राठौर एवं सेक्टर की समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।






