संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।
खेत खलियान में किसान पहुंचे बुवाई करने के लिए।
पौने दो लाख हेक्टेयर में होगी सोयाबीन की बुवाई।
आगर-मालवा : जिले में खरीफ फसल का सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले अच्छे वर्षा होने के बाद से ही किसान अपने खेतों में बुवाई करने के लिए पहुंचे माना जा रहा है कि लगभग लगभग आगर जिले में बुवाई हो चुकी है ओर किसानों के चेहरे पर खूब उत्साह नजर आ रहा है।
कृषि भंडारों ओर बीज भंडार की दुकानों पर भी किसानों कि भीड़ पड़ रही है किसान बाजार से बीज खरीदकर खेतों में बुवाई की तैयारी मैं जुटे हैं हालांकि अब सभी की नजर आसमान की ओर टिकी हुई है ओर बस अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।
इस बार जिले में एक लाख 73 हजार हेक्टेयर भूमि पर सोयाबीन की बुवाई का लक्ष्य है जानकारी के अनुसार करीबन 40% किसानो ने बुवाई शुरू कर दी है वहीं 60% किसान अभी अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं ताकि मिट्टी में पर्याप्त नमी के बाद बीज अंकुरित हो सके कुछ किसानों ने बीज उपचार कर उसे खेतों में डाल भी दिया है
बाजार में बीज की वैरायटी और भाव बाजार में इस समय कहीं किस्म के सोयाबीन बीच उपलब्ध है इनमें सबसे ज्यादा मांग जेएस 9560 किस्म की है क्योंकि यहां जल्दी पक जाती है और जल्दी बाजार में बिक जाती है हेल की कृषि विभाग के अनुसार किस्म का उत्पादन अपेक्षाकृत कम होता है और इस पर सरकारी सब्सिडी भी नहीं मिलती है फिर भी किसान इस किस्म को प्राथमिकता दे रहे हैं कृषि विभाग किसानों को ऐएस 20-98 जेएस 20-94 एनआरसी 150 जेएस 21-72 जैसी किस्मौ को लगाने की सलाह दे रहा है ये किस्में जिले की जलवायु ओर मिट्टी अनुरूप होती है ओर इन पर सब्सिडी भी मिलती है विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी किस्म का चयन करते समय मिट्टी के प्रकार वर्षा की मात्रा और क्षेत्रीय जलवायु को ध्यान में रखना जरूरी है सोयाबीन के अलावा अन्य फसल भी बो रहे हैं किसान किसान पूरी तरह से खेतों की तैयारी कर चुके हैं कुछ में बी भी डाल दिया है अपने वर्ष का इंतजार है जो उनके पसीने को फसल में बदल दे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लग मेहरबान होंगे और खेतों में हरियाली लहराएगी जिले के विभिन्न सोनी किस सोयाबीन के साथ-साथ पूरा मूंग और मक्का जैसी खरीफ फसलों की भी बुवाई कर रहे हैं।
कहीं ग्रामीण क्षेत्र में मिश्रित फसल पद्वति अपनाई जा रही है जिससे जोखिम भी कम होता है ओर आमदनी बढ़ने की संभावना भी रहती है मानसून ने समय से पहले ही दस्तक जरूर दी थी लेकिन शुरुआती वर्ष खेतों के लिए पर्याप्त नहीं थी।






