पूजा जाता है यहाँ वही आदमी

Spread the love

 

शिक्षक एवं साहित्यकार

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

बारां (राजस्थान)

 

 

 

पूजा जाता है यहाँ वही आदमी

——————————————————-

(शेर)- गर तुमसे कहे कोई, आवो खो जावो तुम मेरी मस्ती में।

         क्या रखा है जिंदगी में, करो मौज, चाहे आग लगे बस्ती में।।

         लेकिन मैं तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं रखता, बल्कि मैं चाहूँगा।

         कि लोग तुम्हारी पूजा करें, करो अच्छे काम अपनी हस्ती में।।

————————————————————

हर किसी की इबादत यहाँ होती नहीं, पूजा जाता है यहाँ वही आदमी।

जीता है जो यहाँ दूसरों के लिए, और दूसरों के लिए जो मरे आदमी।।

हर किसी की इबादत यहाँ होती नहीं————-।।

 

यूँ तो अपने लिए ख्वाब सँजोये बहुत, और बनाया अपने लिए यह महल।

बहुत कमाई है दौलत भी अपने लिए, क्यों नहीं की है हमने ऐसी पहल।।

मिलती खुशी जिससे यहाँ सभी को, खुशी मिलना सबको है लाजिमी।

हर किसी की इबादत यहाँ होती नहीं—————।।

———————————————————

(शेर)- गर कोई खुशी कभी मिले तुमको, बांट देना खुशी यह यहाँ सबको।

मिलेगी हजारों लोगों की दुहायें, और याद करेंगे यहाँ सभी तुमको।।

———————————————————-

दो हैं राहें तेरी मंजिल के लिए, दो है मंजिल यहाँ तेरी जिंदगी के लिए।

एक सम्मान की, दूजी अपमान की, कौनसी है सही जिंदगी के लिए।।

ना किसी की करें जो बर्बादी यहाँ, पाता है यहाँ इज्जत वही आदमी।

हर किसी की इबादत यहाँ होती नहीं—————।।

———————————————————

(शेर)- कुछ कमाते हैं नाम अपना, किसी के लहू से नाम अपना लिखकर।

          लेकिन शहीद कहलाता है वही, जो देता है जिंदगी अपनी कुर्बानी देकर।।

————————————————————

अपनी कहानी किसी के लहू से लिखकर, नहीं सुनाना किसी महफ़िल में जाकर।

नहीं महकाना ऐसे अपना चमन तुम, किसी के चमन से कभी फूल तुम तोड़कर।।

और शहादत उसी की लिखी जाती है, वतन पे शहीद जो होता है आदमी।

हर किसी की इबादत यहाँ होती नहीं—————-।।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)