ट्रिपल मर्डर केस का खुलासाःप्रेम प्रसंग के चलते हुई तीनों हत्याएं

Spread the love

देहरादून। पटेलनगर थाने के बड़ोवाला क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर केस का गुरूवार को पुलिस कप्तान अजय सिंह ने खुलासा कर दिया है। यह तीनों हत्याएं प्रेम प्रसंग के चलते  हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार को बडोवाला में बच्ची समेत मिले तीन शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासे के अनुसार पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़ा मिला था। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे थे। अगले ही दिन ठीक इसी जगह एक और लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

महिला के प्रेमी ने ही हत्या कर तीनों के शव फैक्ट्री के पीछे कूड़े के ढेर में छिपाए थे। दरअसल, पहले पटेलनगर के बडोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे एक सूखे नाले में बच्ची व एक महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त भी नहीं हुई कि अगले ही दिन उसके पास से ही एक और शव बरामद किया गया।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ बिजनोर से देहरादून आई थी।

आईएसबीटी से महिला का प्रेमी तीनों को बाइक से फैक्ट्री लेकर आया। जहां उसने पहले महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसकी बेटियों की भी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी का महिला से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था।

मृतका आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी ओर खर्च के लिए लगातार पैसों की मांग कर रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी महिला से पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रहा था। जब 23 जून को मृतका देहरादून आई। इस दौरान आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली और उसकी हत्या कर दी। की। इसके बाद दोनों बेटियों की भी गला दबाकर हत्या कर दी ओर शव को कूड़े के ढेर में छिपा दिया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि