संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार ️ ️
जनभागीदारी से ही बनेगा स्वच्छ और सुंदर गांव
स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2025 में नागरिकों की सक्रिय सहभागिताः पंचायत मारुबरडिया और जस्साखेड़ी, ने दिखाई जागरूकता की मिसाल।
आगर-मालवा : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में नागरिक फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया जोरों पर है। इसी क्रम में पंचायत मारुबरडिया (जनपद बड़ौद) के नागरिकों ने शानदार जागरूकता और सहभागिता का परिचय दिया। प्रयास टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम में सिटीजन फीडबैक दर्ज कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिसमें अब तक 175$ नागरिकों ने भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया है।
इसी तरह, ग्राम पंचायत जस्साखेड़ी (ब्लॉक आगर) में भी सरपंच प्रतिनिधि श्री सुनील राठौर के नेतृत्व में अब तक 150$ नागरिकों ने फीडबैक दर्ज किया है। साथ ही, ग्राम खाकरी (आगर) व सिरपोई (बड़ौद) में भी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई है। इन गांवों में चल रहे सशक्त जन-जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप नागरिकों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस प्रकार की सक्रिय भागीदारी न केवल पंचायत स्तर पर बल्कि पूरे जिले को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।
जिला प्रशासन और स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में एसबीएमएण्डजी-2025 मोबाइल ऐप या अन्य माध्यमों से अपना फीडबैक दर्ज करें और स्वच्छ आगर मालवा के निर्माण में सहभागी बनें।







