गीत (सावन-घन-16/12)

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)

 

                      गीत

गीत (सावन-घन-16/12)

सुंदर काव्य-सृजन हेतु जब,

कविगण अति अकुलाएँ।

उमड़-घुमड़ घन घिर सावन के-

नभ से जल बरसाएँ।।

 

टप-टप करतीं जल-बूँदें सुन,

चित्त मुदित अति होता।

झम-झम बारिश का जल सारा,

सारी धरा भिगोता।

मोर मगन मन नाचे वन में-

प्रमुदित सकल दिशाएँ।

उमड़-घुमड़ घन घिर सावन के-

नभ से जल बरसाएँ।।

 

वन-उपवन के तरु-तृण सारे,

जागें चिर निद्रा से।

शिथिल-शुष्क जो रहे अभी तक,

मुक्त सभी तंद्रा से।

जल-बूँदों के सँग ही झर-झर-

शीतल बहें हवाएँ।

उमड़-घुमड़ घन घिर सावन के-

नभ से जल बरसाएँ।।

 

अवनि सावनी बादल पाकर,

मस्त-मुदित इठलाती।

सूखी सरिता जल-आपूरित,

मचल-मचल बलखाती।

अद्भुत-अनुपम छटा सावनी-

लख सब भगें बलाएँ।

उमड़-घुमड़ घन घिर सावन के-

नभ से जल बरसाएँ।।

 

शुभ हरीतिमा चहुँ-दिशि फैले,

मदमाती गदराई।

धानी चुनरी पहन अवनि की

ललचाती सुघराई।

कजरी गीत सुरीला सुन-सुन-

व्यथित हृदय हुलसाएँ।

उमड़-घुमड़ घन घिर सावन के-

नभ से जल बरसाएँ।।

 

जीवन-दायक घन पुनीत यह,

अद्भुत भेंट कुदरती।

सिंधु-कृपा से उपजे तोयद,

प्यास बुझाने धरती।

रिम-झिम,रिम-झिम बरसे जब घन-

फसलें सब लहराएँ।

उमड़-घुमड़ घन घिर सावन के-

नभ से जल बरसाएँ।।

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि