संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कानड़ का औचक निरीक्षण किया।
कानड़ः कलेक्टर ने सर्वप्रथम स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन कार्यां का अवलोकन कर गुणवत्ता परखी तथा निर्माण एजेंसी का कार्य गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वीकृत नये अस्पताल भवन के लिये जगह चिन्हित करने के निर्देश एसडीएम आगर को दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी, डिलेवरी आदि की जानकारी लेकर संस्था प्रमुख को निर्देश दिए कि बच्चों के जन्म होने पर उन्हें संस्था से डिस्चार्ज करते वक्त ही जन्म प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाए। अस्पताल में आने वाले मरीजो को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं, भर्ती मरीजों को मीनू अनुसार सुबह-शाम भोजन प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आगर श्री मिलिन्द ढ़ोके, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमके जाटव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






