संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
कलेक्टर ने किया विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया
शैक्षणिक गतिविधियां, मध्याह्न भोजन, बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया गया।
कानड़ : कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने बुधवार को जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियां, मध्याह्न भोजन, बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वप्रथम ग्राम सेमली में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कक्षाओं में जाकर बच्चों के अध्ययन कार्य का जायजा लिया तथा बच्चों से सवाल जवाब कर शैक्षणिक गुणवत्ता परखी गई। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों के नामांकन, पाठ्यपुस्तक, साईकिल वितरण, ड्रेस एवं मध्याह्न भोजन वितरण की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात् कलेक्टर ने जनशिक्षा केन्द्र जगतपुरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानड़ का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों को निर्देश दिये गए। कलेक्टर ने स्कूलों के निरीक्षण के अवसर पर सभी संस्थाओं के परिसर में शिक्षकों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया। शिक्षकों को स्वयं पौधारोपण करने एवं स्कूली बच्चों का पौधारोपण करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात् शासकीय हाईस्कूल पालडा में साईंस लैब एवं कक्षाओं का निरीक्षण कर कलेक्टर ने बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल बाउंड्रीवॉल के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र पालडा का निरीक्षण कर आंगनवाड़ी पर उपस्थित बच्चों से गिनती, पहाड़ा बुलवाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को खेल-खेल में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को केन्द्र पर मिलने वाली सभी सेवाएं प्रदान करने एवं टीएचआर एवं पका हुआ भोजन बच्चों को मैन्यू अनुसार प्रदान करने, बच्चों का आयरन की टेबलेट खिलाने तथा कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु पौष्टिक आहार के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।






