शिक्षा विभाग में गंभीर बीमारी के आधार पर पिछले साल सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की जांच की जाएगी

Spread the love

                  शिक्षा विभाग में गंभीर बीमारी के आधार पर पिछले साल सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की जांच की जाएगी। विभाग ने वर्ष 2023 में इस तरह के 111 शिक्षकों के सुगम में तबादले किए थे। इसमें 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापक शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक परीक्षण के बाद बहुत गंभीर बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया के दौरान कई शिक्षक गंभीर बीमार हो जाते हैं। दरअसल इसमें से कुछ शिक्षक तबादलों में छूट के लिए खुद को गंभीर बीमार होना बताते हैं। पिछले साल कई शिक्षकों ने बीमारी के आधार पर सुगम में तबादला पाया था।

गंगोलीहाट पिथौरागढ़ से तबादला पाने वाली एक-एक शिक्षिकाएं
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक पिछले साल 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापकों के उनकी बीमारी के आधार पर सुगम में तबादले किए गए थे। गंभीर बीमार इन शिक्षकों में कुमाऊं मंडल से सहायक अध्यापक महिला शाखा में जीजीआईसी ताड़ीखेत अल्मोड़ा, जयंती अल्मोड़ा व गंगोलीहाट पिथौरागढ़ से तबादला पाने वाली एक-एक शिक्षिकाएं शामिल हैं।सहायक अध्यापक एलटी सामान्य शाखा में जीआईसी सैजना खटीमा, केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़, जीआईसी मोहान नैनीताल, जीआईसी बिंदुखेडा हल्द्वानी नैनीताल के एक-एक शिक्षक हैं। जबकि गढ़वाल मंडल में वर्ष 2023 में गंभीर बीमारी की वजह से तबादला पाने वालों में जीआईसी सोरना डोभरी देहरादून, जीआईसी पौंधा सहसपुर, जीआईसी गुजराड़ा रायपुर, राउमावि कैंचीवाला देहरादून, राउमावि खैरी, डोईवाला देहरादून, जीआईसी गुनियालगांव सहसपुर, जीआईसी बडोवाला देहरादून, राउमावि बनियावाला देहरादून, राउमावि जमालपुर कला हरिद्वार, जीआईसी मोलधार, नई टिहरी, राउमावि टिकोला कला हरिद्वार के शिक्षक शामिल हैं।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि