माँ – ब्रह्म से भी ऊँचा तेरा नाम

Spread the love

 

नरेंद्र शर्मा परवाना

 

 

माँ – ब्रह्म से भी ऊँचा तेरा नाम

माँ-तू जननी है, जीवन-संवारनी भी,

तू ममता की नदी है, तू संस्कारों की धारा।

तू प्रेरणा की प्रतिमा, तू धैर्य की पहाड़ी,

तू शब्दों से परे, एक अलौकिक सारा।

 

तेरे आँचल में समाए हैं सातों समुद्र,

तेरे हृदय में बसते हैं नवखंडों के सूरज।

तेरे स्नेह-स्पर्श में है तीनों लोकों की महिमा,

तेरे कंठ की लोरी में समस्त वेदों की ऋचा।

 

तू मेरे जीवन की जन्मदात्री है मां,

तू है प्रथम गुरु, तू ही प्रथम देवालय।

हर बार जब ईश्वर अवतरित होता है,

तू ही बनती है उसका पहला आश्रय।

 

तेरे कर्मों में झलकती है सृष्टि की संकल्पना,

तेरे नयनों में छिपी है करुणा की भाषा।

तेरी मौन वाणी में होती है दुआओं की शुद्ध गूंज,

तेरी मुस्कान में खिलता है विश्वास का चंद्रमा।

 

तेरे पदचिह्नों को दशों दिशाएं पूजती हैं,

तेरे आशीष से नियति की धारा भी पलटती हैं।

तू त्याग की मिसाल, तू वात्सल्य का भंडार,

तेरे बिना जीवन जैसे दीप बिना बाती-अंधकार।

 

माँ, तेरे मन में हैं नवखंड, तेरे विचारों में सप्तलोक,

तेरे हृदय में छिपे हैं समस्त तीर्थ, सारे काल।

तू गर्भगृह है उस ज्योति का, जो

ब्रह्म से भी परम है-अभिनव, अखंड, निराकार।

 

तेरा नाम, माँ -हर संज्ञा का सार, हर विशेषण की आत्मा।

तेरे आंसुओं में है वजन, तेरी झिड़की में शिक्षा का दर्पण।

 

तेरे हाथों से मिला पहला अन्न, तेरे अंग से बंधी मेरी पहचान।

माँ तेरी लोरी ही बनी मेरे जीवन की संगीत की पहली तान,

तेरे दूध में घुला धर्म, तेरी नज़र में बसी जान।

 

माँ, तू ही धरती, तू ही आकाश, तेरे बिना जीवन एक प्यासा राग।

तेरा त्याग है धर्म, तेरा प्रेम है ग्रंथ, तेरे चरणों में ही बसते हैं सारे तीर्थ।

 

कोटि नमन है तुझे माँ –

जिसने रक्त में प्रेम, और प्राणों में धैर्य घोल दिया,

जिसने त्याग को जीवन, और मौन को वाणी बना दिया।

(विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि