संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
धरती का नर्क बना गाजा…!
धरती का नर्क बन गया गाज़ा?
अब नहीं बचा वहाँ कोई राजा।
मानवीय आपूर्ति पर नाकाबंदी,
ये कौनसी हो रहीं हैं युद्ध संधि।
अभूतपूर्व मृत्यु-विनाश का स्तर,
यहाँ ‘ज़िन्दगी’ हो रहीं हैं बदतर।
बच्चे भूख से बिलख तोड़ते दम,
अब कौनसी पीढ़ी रखेगी कदम।
अभी माँ ताकती रहीं आसमान,
दुर्भाग्य हैं न करा पाई स्तनपान।
स्वयं को खाने को ही नहीं मिला,
ना तन में दूध बन पाया ये गिला।
एक टब दूध के सौ डॉलर लगते,
बिन ‘अर्थ’ कैसे दुनिया से लड़ते।
(संदर्भ-धरती का नर्क बना गाजा?
21 बच्चों ने भूख से तोड़ा दम)






