संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
छोटी-छोटी यादें…!
ये छोटी-छोटी यादें हमें
तनहाइयों में काम आती हैं,
ख्वाबों की दुनिया में खोकर
यह खूब झिलमिलाती हैं।
जब कभी-भी रहों तनहां,
जियो खूबसूरती से हर लम्हा।
हो सकता है न जाने कोई,
सुने मेरे दिल की फरियाद।
उसे भी तो आती होगी,
किसी न किसी की याद।
कभी-कभी मिल जाते हैं,
एक-दूसरे के भी जज्बात।
मिल जाएंगे दिल से दिल,
तब बिना कुछ कहें भी!
ये दो नैन बनेंगे माध्यम,
हो जाएगा आपस में संवाद।






