एक अगस्त से शुरू होगी तीन माह की आवासीय थिएटर कार्यशाला, जयंत करेंगे निर्देशन।

Spread the love

 

 ब्यूरो  रायपुर (छत्तीसगढ़): सुनील चिंचोलकर।

 

एक अगस्त से शुरू होगी तीन माह की आवासीय थिएटर कार्यशाला, जयंत करेंगे निर्देशन।

 

 

           रायपुर (छत्तीसगढ़):  की राजधानी रंगमंच की दुनिया में एक नई इबारत लिखने जा रही है। 1 अगस्त 2025 से रायपुर में शुरू हो रही है एक तीन महीने की आवासीय थिएटर कार्यशाला, जिसका निर्देशन करेंगे देश के ख्यातिप्राप्त रंग निर्देशक जयंत देशमुख।

यह कार्यशाला थिएटर प्रेमियों, नवोदित कलाकारों और अभिनय में करियर की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक दुर्लभ अवसर साबित हो सकती है। तीन महीनों तक चलने वाली यह कार्यशाला केवल बुनियादी अभिनय प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों को रंगमंच की व्यावहारिक और सैद्धांतिक बारीकियों में दक्ष बनाया जाएगा।

पहले दो महीनों में थियेटर की तकनीक, अभिनय, शारीरिक अभिव्यक्ति, संवाद अदायगी, मंचीय अनुशासन और चरित्र निर्माण जैसी विधाओं पर केंद्रित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि तीसरे महीने में

प्रतिभागी एक पेशेवर नाट्य-प्रस्तुति में हिस्सा लेंगे, जिसे भविष्य में देशभर में मंचित किए जाने की योजना है। इस कार्यशाला का सबसे बड़ा आकर्षण हैं जयंत देशमुख, जिनका थिएटर और फिल्म दोनों ही क्षेत्रों में चार दशकों का अनुभव है।

वे न सिर्फ एक वरिष्ठ रंग निर्देशक हैं, बल्कि फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में प्रोडक्शन डिज़ाइनर और आर्ट डायरेक्टर के रूप में भी अपनी सशक्त पहचान बना चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को रंगमंच का समग्र और गहन दृष्टिकोण प्राप्त होगा। इस पहल के पीछे हैं पल्लवी शिल्पी और विक्रांत झा, जो गोल्डन फ्रेम अकेडमी ऑफ़ फिल्म आर्ट्स के संस्थापक हैं। यह संस्थान छत्तीसगढ़ में अभिनय, सिनेमा और रंगकर्म के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के लिए जाना जाता है। संस्था की ओर से बताया गया है कि यह कार्यशाला सिर्फ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक कलाकार को कर्मयोगी में परिवर्तित करने की रचनात्मक यात्रा है। कार्यशाला में सीटें सीमित हैं और शुल्क भी इस तरह से तय किया गया है कि आर्थिक रूप से साधनहीन लेकिन प्रतिभाशाली युवा भी इससे जुड़ सकें। व इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए 79999 52172 (पल्लवी शिल्पी) पर संपर्क कर सकते हैं।

संस्था की ओर से प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया है कि यह कार्यशाला उन्हें कला की असली चमक और रंगमंच के जीवंत अनुभव से रूबरू कराएगी।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)