पहलगाम हमले पर पी चिदंबरम के बयान पर मचा बवाल, अपने ही साथियों ने खड़े किए सवाल

Spread the love

 नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में आज गर्मागर्मी बढ़ने वाली है। पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर आज सदन के हॉट टॉपिक रहने वाले हैं। विपक्ष इसपर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है, तो सरकार भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। हालांकि, सदन में चर्चा शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम विवादित बयान देकर फंस गए हैं।

सत्तापक्ष के अलावा विपक्षी सांसदों ने भी पी चिदंबरम के बयान पर सवाल खड़े किए हैं। इसे लिए विपक्ष में भी दो गुट बन गए हैं। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चिदंबरम के बयान की आलोचना की है, तो उन्हीं के पार्टी के सांसद संजय राउत ने चिदंबरम के बयान को सही करार दिया है।

70 सालों के इतिहास देखें: प्रियंका

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “वो खुद पूर्व गृह मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कई मंत्रालयों में भी काम किया है। भारत और पाकिस्तान के पिछले 70 सालों का इतिहास देखें तो हमने उनके खिलाफ जंग लड़ी है और कई आतंकवादी गतिविधियां देखी हैं।”

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-

मैं खुद मुंबई से आती हूं, जहां 26/11 हमला हुआ था। लंबी लड़ाई के बाद हम तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने में कामयाब हुए हैं। हमारे पास कई सबूत हैं कि पाकिस्तान उसमें शामिल रहा है। मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर संसद पर हमले समेत कई आतंकी हमलों में पाकिस्तान का हाथ रहा है।

पहलगाम हमले का सबूत

पहलगाम हमले पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि इसका सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि कैसे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन TRF ने पहले हमले की जिम्मेदारी ली और फिर किसी दबाव के अंतर्गत अपना बयान वापस ले लिया। संयुक्त राष्ट्र समेत सभी मंचों पर पाकिस्तान TRF का बचाव कर रहा है।

गृह मंत्री इस्तीफा दें: संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने चिदंबरम के बयान को सही ठहराते हुए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है, “हमने ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिन की बहस की मांग की थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर से जुड़े सवाल पर जवान देने के लिए शायद पीएम मोदी सदन में ही उपस्थित नहीं रहेंगे। पहलगाम हमला सुरक्षा में एक बड़ी चूक था। यह चूक गृह मंत्रालय की है। इसलिए गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।”

क्या था चिदंबरम का बयान?

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पाकिस्तान से आए थे। उनके इस बयान को लेकर सियासी खेमे में घमासान मच गया है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)