सीएम योगी आज हाथरस पहुंचकर जानेंगे हालात, पीड़ित से करेंगे मुलाकात

Spread the love

ब्यूरो उत्तर प्रदेश :  हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई।भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। एटा सिकंदराराऊ के बॉर्डर पर घटनास्थल है। सीएम योगी आदित्यनाथ हाथरस में से मिलने के लिए पहुंचे

हाथरस की घटना पर शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “यह दुखद है जिस तरीके से यह घटना घटी है। मैं उम्मीद करती हूं कि राज्य सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आयोजकों के साथ ही जो सत्संग करने वाले बाबा हैं उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए… आज कल हम देख रहे हैं कि लोगों की जान का कोई मोल नहीं है।”

हाथरस में मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ मचने की घटना में फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी 70 वर्षीय रामादेवी की मृत्यु हो गई। वह पांच महिलाओं के साथ सत्संग सुनने गई थीं। चार महिलाएं सकुशल लौट आईं। वहीं रामा देवी की मृत्यु हो गई। वहीं जसराना के गांव बिलासपुर निवासी 60 वर्षीय सावित्री देवी घायल हैं। उनका अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हाथरस की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “यह दुखद घटना है और पूरे देश में इस प्रकार की घटनाएं घटती हैं। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दो साल पहले इसी प्रकार का सत्संग हुआ था, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे। उनके सामने भगदड़ मच गई, जिसमे 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई। इस सत्संग में किसी का नियंत्रण नहीं होता है। ये बाबा-महाराज लोगों को बुलाते हैं और प्रशासन हाथ खड़े कर देता है।”

हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर यूपी के मंत्री संदीप सिंह ने कहा, “घटना में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम घायल व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलने के लिए हाथरस जाएंगे। मुख्यमंत्री घटना की खबर पल-पल हमसे और प्रशासन के माध्यम से ले रहे हैं। घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”हाथरस दुर्घटना स्थल की जांच कर रहे फोरेंसिक यूनिट के एक सदस्य ने कहा, यहां से इकट्ठा करने के लिए कोई विशेष चीजें नहीं हैं, यह केवल भक्तों का सामान है जैसे जूते और बैठने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चादरें बस मिली हैं।हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर डिप्टी एसपी सुनील कुमार ने कहा, आश्रम (राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट) में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हमने किसी को नहीं रोका है…हम यहां पर इसलिए हैं ताकि किसी के साथ भी कोई हादसा न हो।

  • Related Posts

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    Spread the love

    Spread the love​ विष्णु दत्त शर्मा (लेखक राष्ट्रीय संयोजक, प्रकोष्ठ संकुल भाजपा एवं खजुराहो लोकसभा से सांसद हैं।)                     नया अध्याय,…

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    Spread the love

    Spread the love    लेखिका: सुश्री सरोज कंसारी (कवयित्री, लेखिका व शिक्षिका) रिपोर्टर एवं उद्घोषिका नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)                       (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी।