संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
धरती पर आओं मेरे कन्हैया…!
अब तो धरती पर आ ही जाओं मेरे कन्हैया,
समस्याएं हल करों बस तुम ही हो खिवैय्या।
सन्नाटा पसरा हुआ सब थे निद्रा के आगोश,
उस अंधेरी रात में धरती पे आए बढ़ा जोश।
मथुरा में ‘कारागार’ के ताले अपने-आप टूटे,
कंस महल में भयानक रात में होश जो लूटे।
आओं चरणों का रज प्रसाद धरती पर बांटों,
हे कृष्ण-कन्हैया-नन्दलाल पापियों को डांटों।
काली घटाएं छा रहीं तीव्रता से बरस रहें मेघ,
हे मुरलीधर आने की खुशी तरस रहें मेरे नैन।
जन-जन हैं ‘भाव-विभोर’ प्रसन्नता में रहें झूम,
मटकी फोड़ रहे गोविंदा निचे खड़ा हैं हुजूम।
दही-मक्खन-मिश्री व मलाई प्रसाद बांटें भक्त,
हमारे प्रभु ने लिया है जन्म हो जाएंगे सशक्त।
जीवनलीला से आपकी हुई अच्छी रासलीला,
मनुष्य को सब कुछ दिया हर सांचे में हैं ढला।
उसके अंदर बुराईयों का ‘कंस’ अभी-भी पला,
हे गोपाल अरज, दानवों पे सुदर्शन चक्र चला।







