सब्जी को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट,पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया

Spread the love

 

               आगराः एत्माद्दौला के नुनिहाई लिंक रोड पर बने चामुंडा देवी मंदिर में रविवार रात भंडारे के दौरान सब्जी को लेकर जमकर बवाल हुआ। आमने-सामने आए दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। सिर में पत्थर लगने से पीआरवी का सिपाही घायल हो गया। अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंचने पर बवाल करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

              सीतानगर के चामुंडा देवी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साईं पालकी सजाई गई थी। रविवार को कार्यक्रम संपन्न होने पर भंडारे का आयोजन किया गया था।

युवाओं के दो गुट आसपास में भिड़े

पुलिस के अनुसार भंडारे में कान्हा राठौर और विवेक राठौर अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। रात करीब 10 बजे अंशुल राठौर भंडारे में भोजन करने के लिए पहुंचा। आरोप है कि बार-बार सब्जी मांगने पर अंशुल का कान्हा और विवेक राठौर से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जानकारी होने पर दोनों पक्षों के और लोग वहां पहुंच गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। मंदिर में मौजूद गौरव परमार ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

जमकर हुई मारपीट-एत्माद्दौला पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया।

              जानकारी पर पीआरवी 6144 मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। तभी पथराव में एक पत्थर पीआरवी गाड़ी चालक सिपाही अभय सिंह चौहान के सिर में लगा, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, तब तक पथराव करने वाले भाग खड़े हुए। घायल सिपाही को इलाज के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

                इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि भंडारे में दो पक्षों में विवाद हुआ है। घायल सिपाही का मेडिकल कराया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)