ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250818f3doJahp
जिला फिरोजपुर पुलिस ने नशों और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज पूरे जिले के अलग–अलग 22 इलाकों में कासो ऑपरेशन चलाया।
इस ऑपरेशन में करीब 470 पुलिस कर्मचारी, थाना प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल और कई तरह का नशा बरामद किया, साथ ही कई संदिग्ध लोगों को भी राउंडअप किया।
एसएसपी फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 22 इलाकों में पुलिस टीमें संदिग्ध लोगों के घरों पर तलाशी कर रही हैं और यह सर्च अभी जारी है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान चोरी के वाहन और नशा बेचने वाले कई लोगों को पकड़ा गया है, जिन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बाइटः एसएसपी फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह






