संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
लौटाओं वृद्धजन का सम्मान…!
संस्कृति व आध्यात्मिकता में आस्था जग प्रसिद्ध,
भारतीय मानवों ने यह हमेशा से ही किया सिद्ध।
बुजुर्गों का सम्मान सदियों से ही प्रवाहित हो रहा,
तन-मन सदा ही एक-दूसरे को ‘समर्पित’ हो रहा।
पाश्चात्य संस्कृति के ‘आगोश’ में सम्मान खो रहा,
दुर्भाग्य से युवजन खुद को अनजाने में डुबो रहा।
पालक बच्चों को मुश्किल हालात में शिक्षा दें रहें,
प्रोफेशनल डिग्रियां पाकर उच्च मुकाम समेट रहें।
कुछ अपवादों को छोड़ नवयुवा सुदूर ‘सेट’ हो रहें,
अपने माता-पिता को छोड़ ‘कैरियर’ को हैं ढो रहें।
अपना भविष्य व अपनी जिंदगी सपनों में खो रहें,
अशक्त हैं माँ-बाप एकांत में भी सुख-चैन खो रहें।
जागो अपने लाइफ स्टाइल के नाम पर बड़े शहरों,
विदेशों में नौकरी के नाम पे जाकर वहीं ना ठहरों।
एक समय के बाद जरूरी पालकों को देना सहारा,
उनका शरीर बुढ़ापे में होता क्षीण न करता गवारा।
लौटाओं वृद्धजन का सम्मान उनकी देखभाल कर,
रखिए उन्हें अपने पास नजर के सामने पलकों पर।






