अगले साल उत्तर प्रदेश करेगा मोटोजीपी रेस, आईआईडीसी और डोर्ना स्पोर्ट्स एसएल के बीच समझौता

Spread the love

वैश्विक खेल जगत में भारत की दावेदारी को और मजबूत करते हुए प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी के चेयरमैन व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) मनोज कुमार सिंह ने दुनियाभर में सफलतापूर्वक मोटोजीपी रेस का आयोजन कराने वाली स्पोर्ट्स कंपनी डोर्ना स्पोर्ट्स एसएल. की कार्मेलो एजपेलेटा के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध के साथ ही वर्ष 2025 से प्रतिवर्ष मोटोजीपी रेस की मेजबानी करने का अवसर यूपी को मिलेगा। इस अनुबंध के जरिये खेल को बढ़ावा देने के साथ निवेश भी आकर्षित होगा। मोटोजीपी भारत के संचालन के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्य नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गौतमबुद्धनगर के डीएम और डोर्ना स्पोर्ट्स एस एल के मुख्य खेल अधिकारी होंगे।

उच्च स्तरीय कार्यकारी समिति की सहायता के लिए एक आयोजन समिति भी बनाई जाएगी। समिति में बड़े निवेशक भी इसके सदस्य होंगे। रोमांचक मोटोजीपी रेस ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होगी। इस बारे में मुख्य सचिव व आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मोटोजीपी को यूपी में लाना न सिर्फ राज्य को वैश्विक खेल मंच पर नई पहचान देगा, बल्कि पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी तथा संबंधित क्षेत्रों में विकास भी होगा। आयोजन से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।