ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250828pugPT6Ci
फिरोजपुर पहुँचे जल संसाधन मंत्री बरींदर कुमार गोयल
राहत कैंपों का लिया जायजा
जिला प्रशासन द्वारा 2000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को किया गया रेस्क्यू : जल संसाधन मंत्री बरींदर कुमार गोयल।
160 मेडिकल टीम बनाकर की जा रही है बाढ़ पीड़ितों की सहायता।
जिले को अलग-अलग सेक्टरों में बाँटकर पहुँचाई जा रही है राहत।
फिरोजपुर ज़िले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 65 गाँव प्रभावित हुए हैं। ज़िला प्रशासन द्वारा लगभग 13 राहत कैंप बनाए गए हैं। अब तक 2000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया है। जल संसाधन मंत्री बरींदर गोयल ने सरकारी स्कूल बारेके में बनाए गए राहत कैंप में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री बरींदर कुमार गोयल ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की जान–माल की रक्षा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार द्वारा बनाए गए राहत केंद्रों में हर तरह की व्यवस्थाएँ की गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तक 62 गाँव प्रभावित थे, लेकिन पानी का स्तर बढ़ने के कारण 3 और गाँव प्रभावित हो गए हैं और राहत कार्य दिन-रात युद्ध स्तर पर जारी हैं।
जिले में करीब 160 मेडिकल टीमें बनाई गई हैं जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी बनाकर काम कर रही हैं और 24 घंटे के लिए तैनात हैं। पशुपालन विभाग की ओर से जहाँ पशुओं को चारा उपलब्ध करवाया गया है, वहीं उनकी सेहत की देखभाल के लिए डॉक्टर और अन्य टीमें भी तैनात की गई हैं।
जिले में पूरा जिला प्रशासन – डिप्टी कमिश्नर से लेकर निचले स्तर के पटवारी तक, विभागों के सचिव, पुलिस अधिकारी और गाँववासी भी आपस में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं ताकि इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकला जा सके। इसके अलावा विधायकगण, जिला प्रधान और ब्लॉक प्रधान भी बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए गाँवों में घूम रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति सहायता से वंचित न रह सके।
बाइटः कैबिनेट मंत्री बरींदर कुमार गोयल







