संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
वोट अधिकार यात्रा में कहे गए अपशब्द…!
वोटर अधिकार यात्रा पीएम को अपशब्द,
यह सुनकर जनता व चैनल हो गए स्तब्ध।
बाबा भी कुछ दिनों से तू तडाक़ पर आए,
यो बढ़े हुए हैं हौसले चेहरे क्यों? मुरझाए।
हुआ उनकी ‘यात्रा’ का जबरदस्त समापन,
वोट की जुगाड़ में लोकप्रियता का मापन।
अच्छा हुआ नेता विपक्ष वहां न थे मौजूद,
खूब खड़े होते सवाल व मिट जाता वजूद।
वह शब्द तो बड़े ही थे भई आपत्तिजनक,
न जाने कार्यकर्ताओं पे क्यों सवार सनक।
काश! बाबा को पड़ जाती कहीं से भनक,
रोकते जमाते सिक्का दल की पैठ ठनक।
(संदर्भ-वोट अधिकार यात्रा में पीएम को कहे गए अपशब्द।)







