Hitesh Kaushik(President)
Kranti Against Corruption, NGO
नई दिल्लीः कालकाजी में फिर एक चोरी की घटना, कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग और कीमती सामान चोरी।
नई दिल्ली के व्यस्त इलाके कालकाजी में एक और चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना कल 28th अगस्त शाम लगभग 9:30 से 10:50 के बीच मैकडोनाल्ड्स के ठीक सामने हुई, जहाँ एक अज्ञात व्यक्ति ने खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी गए सामान में दो लैपटॉप बैग शामिल हैं, जिनमें Dell कंपनी के दो लैपटॉप थे। साथ ही एक पर्स भी चुराया गया जिसमें लगभग ₹7000 नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और ICICI बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड मौजूद थे।
घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द से जल्द लैपटॉप और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बरामदगी का प्रयास कर रहे हैं।
आस-पास के लोगों का कहना है कि इस इलाके में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है और वे पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।






