जम्मूः जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी के अंतर्गत बदड़ माहौर में भूस्खलन हुआ है। हादसे की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई।
1. नजीर अहमद पुत्र बहार दीन निवासी बद्दर, 38 वर्ष
2. वजीरा बेगम पत्नी नजीर अहमद निवासी बद्दर, 35 वर्ष
3. बिलाल अहमद पुत्र नजीर अहमद, 13 वर्ष
4. मोहम्मद मुस्तफा पुत्र नजीर अहमद, 11 वर्ष
5. मोहम्मद आदिल पुत्र नजीर अहमद, 8 वर्ष
6. मोहम्मद मुबारक पुत्र नजीर अहमद, 6 वर्ष
7. मोहम्मद वसीम पुत्र नजीर अहमद, 5 वर्ष






