संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
युवाओं को अस्तित्व समझना होगा…!
छात्र व युवा असफलता के बाद आत्महत्या,
एक सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समस्या।
ये केवल व्यक्तिगत विफलता के संकेत नहीं,
समझ ही नहीं आता कौन गलत कौन सही!
ये बच्चे इतना कठोर कदम क्यों?उठा रहे हैं,
पीड़ित पालकों के कलेजे भी बैठे जा रहे हैं।
स्कूल-कॉलेजों सिर्फ अंक-सफलता की रट,
शिक्षा प्रणाली की बहुत गहरी होती है रपट।
जीवन के महत्वपूर्ण पाठ ना पढ़ जाता खट,
असफलता को स्वीकारना नहीं पाता हैं पढ़।
भावनाओं को संभालना, मानसिक मजबूती,
कहीं भी पढ़ाए न जाते ना होती ये अनुभूति।
युवाओं तुम्हें अपना अस्तित्व समझना होगा,
विफलताओं को भी स्वयं ग्रहण करना होगा।
माता-पिता व समाज का दबाव सहना होगा,
इस मानसिक संकट को भी दूर करना होगा।
लगातार तुलना, ताने और लोग क्या? कहेंगे,
ये ठान लो जीवन में डटकर मुकाबला करेंगे।
(संदर्भ-युवा असफलता में करते आत्महत्या? )







