अशोक कुमार यादव
मुंगेली, छत्तीसगढ़
अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति।
हॉकी खेल के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर विभिन्न खेलों का आयोजन।
लोरमीः वनांचल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला निवासखार लोरमी के संयुक्त तत्वावधान में खेलों का जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन उत्सव के रूप में मनाया गया। आज का दिन खेलों पर आधारित रहा जैसे कि हॉकी, कबड्डी, खोखो, क्रिकेट, कुस्ती, ऊँची कूद, जलेबी दौड़, फुगड़ी इत्यादि। अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसी बीच संस्था के सभी शिक्षकों के द्वारा बारी-बारी से सभी बच्चों को जीवन में खेलों के महत्व के बारे जानकारी प्रदान किया गया। सर्वप्रथम सुनील कुमार सर के द्वारा खेलों के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जीवन परिचय कराते हुए कहा कि खेल शरीर को मजबूत एवं सहनशील बनाता है। आर. के. धीवर सर ने कहा कि खेल दूसरों के साथ बातचीत मेल-जोल को दर्शाता है।
नकुल कुमार साहू सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में खेलों से हमें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने को मिलते हैं। कोई भी खेल हो मित्रवत भावना से खेलना चाहिए।
नीलेश्वरी ध्रुव मैम ने कहा खेलों में भाग लेने से नेतृत्व क्षमता में विकास होता है। साहू मैम ने कहा कि खेल व्यक्ति के तनाव कम करने का बेहतरीन तरीका है, जिससे व्यक्ति खुश रहता है। कार्यक्रम के अंत में गिरिधरदास ध्रुव सर ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है।







