ऊखीमठ:  कुण्ड – चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीढीनुमा खेत – खलिहानों के मध्य बसे चुन्नी गाँव में शिव भक्तों से सहयोग से नव निर्मित शिव मन्दिर में आयोजित तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ शिव लिंग स्थापना व पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ:  कुण्ड – चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीढीनुमा खेत – खलिहानों के मध्य बसे चुन्नी गाँव में शिव भक्तों से सहयोग से नव निर्मित शिव मन्दिर में आयोजित तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ शिव लिंग स्थापना व पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया है।

                        तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा तीन दिनों तक सैकड़ों श्रद्धालुओं सकलीकरण यज्ञ में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना। सोमवार को विद्वान आचार्य घनानन्द मैठाणी, अमरदेव मैठाणी, यशोधर मैठाणी ने ब्रह्मा बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये सम्पन्न कर भगवान शंकर, भगवती बाराही सहित 33 कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा शिव लिंग की विधि – विधान से पूजा – अर्चना व प्राण प्रतिष्ठा कर वेद ऋचाओं के साथ स्थापना की! शिव लिंग स्थापना के बाद विद्वान आचार्यों द्वारा हवन कुंड में अनेक प्रकार की पूजा सामग्रियों से आहूतियां डालकर विश्व शान्ति की कामना की। सकलीकरण यज्ञ के पूर्णाहुति के अवसर पर कई देवी – देवता नर रूप में अवतरित हुए तथा शिव भक्तों को आशीर्वाद दिया।

तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धांलुओ ने प्रतिभाग किया। सामाजिक कार्यकर्ता बचन सिंह रावत ने बताया कि सभी ग्रामीणों के सराहनीय सहयोग से तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ समपन्न हो गया है उन्होंने सभी ग्रामीणों व जनमानस का आभार व्यक्त किया। केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा इस पावन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के अंसख्य शिव भक्तों ने धर्म की डुबकी लगाकर मनौती मांगी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, राजेन्द्र धर्म्वाण, डा0 कैलाश पुष्वाण, पण्डित रमेश चन्द्र सेमवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रर्मिला रावत, वर्मानन्द तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी, बीरेन्द्र रावत, इन्द्र सिंह बर्त्वाल, नरेन्द्र रावत, अक्षय पुष्वाण, प्रकाश शुक्ला, अनूप तिवारी, अजय शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, प्रेम सिंह रावत, धर्मेन्द्र तिवारी, कर्मवीर बर्त्वाल, संजय तिवारी सहित कई सैकड़ों शिव भक्त मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।