ऊखीमठ : कुण्ड – चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूबसूरत वादियों के मध्य बसे चुन्नी गाँव में शिव भक्तों से सहयोग से नव निर्मित शिव मन्दिर में आयोजित तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ व शिव लिंग स्थापना के दूसरे दिन 111 जल कलशो से भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल हो कर धर्म की गंगा की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना ।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ के आयोजन से भगवती बाराही की तपस्थली चुन्नी गाँव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । सोमवार को नव निर्मित शिव मन्दिर में शिव लिंग स्थापना व पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ का समापन विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोंच्चारण व भक्तों की जय भोले के उदघोषो के साथ होगा। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों शिव भक्त बम – बम भोले,हर – हर गंगे के उदघोषो व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनो पर कार्यक्रम स्थल से लगभग डेढ़ किमी दूर कुण्ड – चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राकृतिक जल स्रोत में पहुंचे जहाँ पर वेदपाठी यशोधर मैठाणी ने 111 जल कलशो की विधि – विधान से पूजा – अर्चना की। ठीक 11:15 बजे 111 जल कलशो से सजी भव्य जल कलश यात्रा शिव मन्दिर लिए रवाना हुई तो महिलाओं के धार्मिक भजनों व सैकड़ों श्रद्धालुओं की जयकारों से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा। जल कलश यात्रा के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्प – अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया। जल कलश यात्रा के शिव मन्दिर पहुंचने पर प्रधान जल कलश से भगवान शंकर, बाराही देवी का जलाभिषेक किया गया तथा शेष कलशो का जल भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। सरलीकरण यज्ञ में शामिल विद्वान आचार्य घनानन्द मैठाणी ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में निकलने वाली जल कलश यात्रा में जो मनुष्य प्रतिभाग करते हैं उनके जन्म – जनमान्तरो से लेकर युग – युगान्तरो के पापों का हरण होता है। पण्डित अमर देव मैठाणी ने कहा कि आषाढ के गुप्त नवरात्रों में धार्मिक अनुष्ठानों का हजार गुणा पुण्य मिलता है। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, पण्डित रमेश चन्द्र सेमवाल, बचन सिंह रावत, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रर्मिला रावत, वर्मानन्द तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी, बीरेन्द्र रावत, इन्द्र सिंह बर्त्वाल, नरेन्द्र रावत, अक्षय पुष्वाण, प्रकाश शुक्ला, अनूप तिवारी, अजय शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, प्रेम सिंह रावत, धर्मेन्द्र तिवारी, दिनेश जमलोकी, कर्मवीर बर्त्वाल, संजय तिवारी सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद थे

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।