राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
प्रेम पच्चीसा (भाग 19 )
रोहन और माया जो साहित्य और पत्रकारिता की दुनिया में अपनी कलम से सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने की कोशिश कर रहें हैं । लेकिन उसकी जिंदगी सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है वह ग्रामीण भारत की गहराई में उतरकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और निःशुल्क कानूनी सहायता जैसे क्षेत्रों में क्रांति लाने का का प्रयास करते हैं। यह सब “आदर्श समाज” नामक एक गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) के तत्वावधान में होता है, जहां माया अपने साथियों मालती जी, सुधा जी और रोहन के साथ मिलकर काम करती है। जिसके सोचे सभी सपने हकीकत मवं बदलते हैं और संघर्ष सफलता की सीढ़ी बन जाता है।
जहां रोहन साहित्यकार है उधर उनकी जीवन संगिनी माया एक युवा पत्रकार और लेखिका थी, जो भोपाल की चकाचौंध में रहती थी। उसकी कलम में ताकत थी—वह महिलाओं के अधिकारों, ग्रामीण पिछड़ेपन और सामाजिक असमानता पर लेख लिखती थी। लेकिन एक दिन, एक ग्रामीण यात्रा ने उसकी जिंदगी बदल दी। वह मध्य प्रदेश के एक दूरदराज गांव में गई, जहां बच्चे स्कूल के बजाय खेतों में काम करते थे, महिलाएं बीमारियों से जूझती थीं, सड़कें कच्ची थीं और कानूनी झगड़ों में लोग बर्बाद हो जाते थे। गरीब लोग बीड़ी बनाकर , खेत – खलिहान में कम करके जीविका चलाते हैं। माया ने सोचा, “केवल लिखने से क्या होगा? बदलाव तो जमीन पर उतारना पड़ेगा।” वापस लौटकर, माया ने “आदर्श समाज” नामक एनजीओ के माध्यम से ग्रामीण विकास पर केंद्रित कार्य प्रारंभ किए । संस्था मे मालती जी एक सेवानिवृत्त शिक्षिका, जो 65 वर्ष की उम्र में भी शिक्षा के प्रति उत्साही थीं। उन्होंने गांवों में स्कूल चलाने का अनुभव था।
सुधा जी समाज सेवी एक डॉक्टर, जो स्वास्थ्य सेवाओं में विशेषज्ञ हैं । वह ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं पर काम कर चुकी थीं। रोहन: एक युवा साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता, जो बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों और पानी की व्यवस्था पर फोकस करता था। वह माया का पति ही नहीं बल्कि कुशल मार्ग-दर्शक भी है। चारों मिलकर एक सकारात्मक टीम बने , जहां माया की पत्रकारिता और साहित्यिक लेखन ने उनके काम को आवाज दी, जबकि बाकी सदस्यों ने व्यावहारिक क्रियान्वयन किया। एनजीओ का मुख्यालय एक छोटे से शहर में था लेकिन उनका कार्यक्षेत्र ग्रामीण अंचलों तक फैला।
फंडिंग शुरू में चुनौती थी वे सरकारी ग्रांट, दान और माया के लेखों से कमाए पैसे से चलता है । साहित्य और पत्रकारिता: बदलाव की पहली सीढ़ी माया जानती थी कि ग्रामीण बदलाव के लिए जागरूकता जरूरी है। इसलिए, उन्होंने साहित्य लेखन और पत्रकारिता को अपने अभियान का आधार बनाया।
माया ने एक किताब लिखी, “गांव की आवाज”, जिसमें ग्रामीण जीवन की सच्ची कहानियां थीं—एक लड़की जो पढ़ना चाहती है लेकिन स्कूल नहीं है, एक महिला जो बीमारी से मर जाती है क्योंकि अस्पताल दूर है। इस किताब को उन्होंने पत्रिकाओं में सीरियलाइज किया और राष्ट्रीय अखबारों में लेख प्रकाशित किए।
सुधा जी और मालती जी के साथ मिलकर, वे “ग्रामीण जागरण” नामक एक मासिक पत्रिका शुरू की, जिसमें स्वास्थ्य टिप्स, शिक्षा के महत्व और कानूनी अधिकारों पर लेख होते है । रोहन इसमें सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर तकनीकी लेख लिखता है पत्रकारिता के माध्यम से, माया ने टीवी इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर गांवों की समस्याएं उजागर कीं। इससे एनजीओ को दान मिला और सरकारी ध्यान आकृष्ट हुआ। लेकिन यह सिर्फ शुरुआत थी; अब वे जमीन पर उतरने वाले थे। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा सबसे बड़ी समस्या थी।
कई गांवों में स्कूल थे ही नहीं, या थे तो शिक्षक नहीं आते। माया की टीम ने जिलाधीश महोदय से मिलकर इसे प्राथमिकता दी।मालती जी ने नेतृत्व संभाला। उन्होंने “शिक्षा अभियान” शुरू किया, जहां गांवों में मोबाइल स्कूल बसें चलाई गईं। ये बसें किताबों, स्लेट और शिक्षकों से लैस होती थीं। शुरू में 5 गांवों से शुरू हुआ, जो बढ़कर 20 हो गया। माया ने अपनी लेखनी से फंड जुटाए—एक लेख “बच्चों का खोया बचपन” ने इतना प्रभाव डाला कि एक कॉरपोरेट कंपनी ने 50 लाख रुपये दान दिए। रोहन ने स्कूल भवनों के लिए सस्ते डिजाइन बनाए, जहां स्थानीय लोग खुद निर्माण में मदद करते हैं ।
सुधा जी ने शिक्षा में स्वास्थ्य को जोड़ा—स्कूलों में पोषण कार्यक्रम चलाए, जहां बच्चों को मुफ्त भोजन और स्वास्थ्य जांच मिलती। एक साल में, 500 से ज्यादा बच्चे स्कूल लौटे। माया ने इन सफलताओं पर डॉक्यूमेंट्री बनाई, जो यूट्यूब पर वायरल हुई। लेकिन चुनौतियां थीं—कुछ गांवों में रूढ़िवादी सोच, जहां लड़कियों को पढ़ाना पाप माना जाता। माया ने साहित्यिक नाटक लिखे, जिन्हें गांवों में मंचित किया गया। इससे धीरे-धीरे बदलाव आया।
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जीवन की स्वास्थ्य ग्रामीणों की दूसरी बड़ी समस्या थी। अस्पताल दूर, डॉक्टर महंगे और जागरूकता कम। सुधा जी ने यहां कमान संभाली। उन्होंने “स्वास्थ्य शिविर” आयोजित किए हर महीने 10 गांवों में मुफ्त चेकअप, दवाएं और टीकाकरण। माया ने पत्रकारिता से इन शिविरों का प्रचार किया, जिससे हजारों लोग आए। रोहन ने मोबाइल क्लीनिक वैन डिजाइन की, जो सड़कों की कमी के बावजूद गांवों तक पहुंचती। मालती जी ने स्वास्थ्य शिक्षा दी—महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य पर क्लासेस।
एक बड़ी सफलता तब मिली जब कोरोना महामारी के दौरान टीम ने गांवों में मास्क और सैनिटाइजर बांटे। माया ने इस पर एक किताब “ग्रामीण स्वास्थ्य की लड़ाई” लिखी, जो बेस्टसेलर बनी। इससे एनजीओ को अंतरराष्ट्रीय फंडिंग मिली। नतीजा: मृत्यु दर घटी, और महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी। लेकिन एक घटना यादगार है—एक गांव में एक महिला को कैंसर था; टीम ने उसे शहर के अस्पताल पहुंचाया और इलाज करवाया। यह कहानी माया के लेख में अमर हो गई। ग्रामीण अंचलों में सड़कें न होना सब कुछ रोक देता था स्कूल जाना मुश्किल, अस्पताल पहुंचना असंभव।
“नया अध्याय” समाचार पत्र/ पोर्टल
रोहन ने इस पर फोकस किया।उन्होंने सरकारी योजनाओं जैसे पीएमजीएसवाई से जुड़कर कच्ची सड़कों को पक्का करवाया। टीम ने स्थानीय लोगों को रोजगार दिया—सड़क निर्माण में मजदूरी। माया ने पत्रकारिता से दबाव बनाया—एक लेख “सड़कों का अभाव: ग्रामीण भारत की कैद” ने विधायक को मजबूर किया कि वे फंड जारी करें। मालती जी और सुधा जी ने सड़कों के महत्व पर गांवों में सेमिनार किए।रोहन ने सस्ती तकनीकें अपनाईं—स्थानीय सामग्री से सड़कें बनाईं, जो बरसात में भी टिकतीं। एक साल में 50 किलोमीटर सड़कें बनीं, जिससे व्यापार बढ़ा और गांव शहर से जुड़े। रोहन और माय की टीम अनुभव कर रही है कि भ्रष्टाचार सिस्टम को खाए जा रहा है । एक ठेकेदार ने घूस मांगी, लेकिन माया ने इसे एक्सपोज किया, जिससे जांच हुई और सड़कें समय पर बनीं। माया के इस काम से आसपास के सभी ग्रामीण बहुत खुश हैं।
पिछड़े आँचल में में लोग कानून और निशुल्क सहायता के बारे में नहीं जान रहे हैं अत: निःशुल्क कानूनी सहायता और न्याय की पहुंच
ग्रामीणों तक पहुचे इस के लिए जिला विधि अधिकारी से भेंट की। कुछ दिन में ही मुख्य न्यायिक न्यायाधीश की टीम ने “विधिक सहायता केंद्र” शुरू किए।
माया, जो कानून की छात्रा रह चुकी थी, ने वकीलों की टीम बनाई। हर हफ्ते गांवों में कैंप, जहां भूमि विवाद, घरेलू हिंसा और श्रम अधिकारों पर मुफ्त सलाह।
सुधा जी ने स्वास्थ्य से जुड़े कानूनी मुद्दे जैसे मेडिकल नेग्लिजेंस पर फोकस किया, जबकि मालती जी ने शिक्षा अधिकारों पर। रोहन ने सड़क और संपत्ति विवाद सुलझाए। माया ने साहित्य से मदद ली—एक कहानी संग्रह “न्याय की पुकार” लिखा, जिसमें वास्तविक केस स्टडीज थीं। इससे लोग जागरूक हुए। एक प्रमुख घटना: एक किसान की जमीन पर कब्जा हो रहा था; टीम ने कोर्ट में केस लड़ा और जीत हासिल की। इससे सैकड़ों लोग आगे आए।
पांच सालों में, “आदर्श समाज” ने 100 से ज्यादा गांवों को छुआ। शिक्षा दर 70% बढ़ी, स्वास्थ्य सेवाएं पहुंची, सड़कें बनीं और हजारों को कानूनी मदद मिली। माया की कलम ने इसे अमर बनाया—उसकी किताबें स्कूलों में पढ़ाई जातीं। लेकिन सफलता आसान नहीं थी; धन की कमी, विरोध और थकान आईं, लेकिन टीम का बंधन मजबूत रहा। आज माया कहती है, “साहित्य और पत्रकारिता मेरी ताकत है, लेकिन ग्रामीण बदलाव मेरा मिशन।” यह कहानी सिखाती है कि एक एनजीओ, कुछ समर्पित लोग और कलम की ताकत से समाज बदल सकता है।
(भाग 20)







