डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
शिक्षक दिवस
जो शिक्षा का प्रिय अनुरागी।
कभी नहीं शिक्षा का वागी।।
शिक्षा के प्रति अलख जगाता।
साक्षरता को सहज जगाता।।
शिक्षक का सम्मान करोगे।
सुंदर मानव सहज बनोगे।।
शिक्षक ईश्वर का दर्शन है।
स्वयं सिद्ध अनुपम वंदन है।।
सिद्ध पीठ शिक्षक का आसन।
सहज ज्ञान का खुद सिंहासन।।
शिक्षक चारोंओर विचरता।
आत्म ज्ञान का शिक्षण करता।।
सर्वोपरि शिक्षक इस जग में।
है प्रसाद रज उसके पग में।।
ज्ञानाशीष सदा गुरु से लो।
सदा ज्ञानविद बनकर खेलो।।







