राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
प्रेम- पच्चीसा (भाग 20)
रोहन, भारत आर्थिक और सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर का अनुयायी है। वह मानता है कि स्वावलंबन, ग्राम स्वराज और दलित उत्थान के माध्यम से ही देश की जड़ें मजबूत हो सकती हैं। दूसरी तरफ, उसकी जीवन संगिनी, माया, डॉ. अमर्त्य सेन और डॉ. मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों की प्रशंसक है। वह इन सुधारों को ग्रामीण इलाकों में अपने एनजीओ ‘आदर्श समाज’ के माध्यम से लागू करके समस्याओं को दूर करने में विश्वास रखती है। लेकिन इन दोनों विचारधाराओं के बीच का टकराव उनके वैवाहिक जीवन और सामाजिक कार्यों में एक अनोखी चुनौती पैदा करता है।
रोहन और माया की मुलाकात एक साहित्यिक सम्मेलन भोपाल में हुई थी, जहां रोहन की रचनाओं में प्रेम और करुणा का उभार था दूसरी तरफ सामाजिक- आर्थिक बदलाव के लिए गांधीवादी सिद्धांतों पर व्याख्यान देता था, जबकि माया आर्थिक उदारीकरण के प्रभाव पर चर्चा कर गाँव में लोकप्रियता हासिल कर रही थी। शुरुआत में, उनके मतभेद बहसों तक सीमित थे, लेकिन प्यार ने उन्हें एक-दूसरे के करीब ला दिया। शादी के बाद,राशि उनकी बेटी अब पप्रथमिक शिक्षा पास कर चुकी है। राशि के जन्म के बाद ही साहित्य -सृजन और पत्रकारिता के साथ उन्होंने ‘आदर्श समाज’ नामक एनजीओ की स्थापना की जो ग्रामीण भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम करता है। रोहन का जोर हमेशा स्थानीय संसाधनों पर आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर रहता है जैसे ग्राम सभाओं को मजबूत करना, कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देना और जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना। वह अंबेडकर के संविधानिक मूल्यों को आधार बनाकर कहता, “सामाजिक न्याय के बिना आर्थिक विकास अधूरा है।”
माया, जो अर्थशास्त्र में पीएचडी है, डॉ. सेन की ‘क्षमता दृष्टिकोण’ और डॉ. मनमोहन सिंह के 1991 के सुधारों से प्रेरित है। वह मानती है कि बाजार-आधारित सुधार, विदेशी निवेश और तकनीकी नवाचार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे सकते हैं। उसके एनजीओ के कार्यक्रमों में माइक्रोफाइनेंस लोन, डिजिटल शिक्षा और कृषि स्टार्टअप शामिल हैं। वह कहती, “गांवों में गरीबी दूर करने के लिए हमें वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ना होगा, न कि अलग-थलग रहना।” लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब रोहन के गांधीवादी तरीके और माया के उदारीकरण वाले दृष्टिकोण आमने-सामने आते हैं। दोनों के साथ सुधा जी और मालती जी बराबरी से अपने विचार और ज़मीनी अनुभव शेयर करते थे । उनके साथ समूह की महिला पुरुष भी विचार गोष्ठी में सम्मिलित होते हैं।
एक बार, उनके एनजीओ ने मध्य प्रदेश के एक गांव में एक परियोजना शुरू की, जहां किसान कर्ज के बोझ तले दबे थे। रोहन ने सुझाव दिया कि गांववासी सहकारी समितियां बनाएं, स्थानीय बीजों का उपयोग करें और स्वदेशी उत्पादों पर निर्भर रहें—गांधी के ग्रामोदय की तरह। रिया ने विरोध किया और कहा, “यह पुराना तरीका है। हमें बैंकिंग सुधारों का फायदा उठाना चाहिए। माइक्रोफाइनेंस के जरिए किसानों को लोन देकर आधुनिक बीज और मशीनरी उपलब्ध कराएं, ताकि उत्पादन बढ़े और बाजार से जुड़ें।” बहस गर्म हो गई, लेकिन अंत में उन्होंने एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाया: रोहन की टीम ने सामाजिक जागरूकता पर काम किया, जबकि माया की टीम ने आर्थिक प्रशिक्षण दिया। परिणामस्वरूप, गांव में न केवल कर्ज कम हुआ, बल्कि महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी। सभी बच्चे खुशी से स्कूल जाते जिन्हें देखकर उनके माता- पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
इतना सब कुछ होने के बाद भी , चुनौतियां और अवसर आते रहते हैं । एक दिन, माया के सुधारों के कारण गांव में एक विदेशी कंपनी का निवेश आया, जो जैविक खेती के लिए अनुबंध कर रही थी। रोहन को लगा कि यह गांधी के स्वावलंबन को कमजोर करेगा, जबकि माया इसे अवसर मानती थी। “क्या हम हमेशा पुराने ढर्रे पर चलेंगे?” रिया ने पूछा। रोहन ने जवाब दिया, “सुधार जरूरी हैं, लेकिन वे अंबेडकर के समानता के सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए, न कि सिर्फ लाभ पर।” इस टकराव ने उन्हें सोचने पर मजबूर किया कि कैसे दोनों विचारधाराएं एक-दूसरे को पूरक बना सकती हैं।
आगे चलकर, ‘आदर्श समाज’ ने एक नई पहल शुरू की—’संवाद- बे -विवाद ‘ नामक वर्कशॉप, आयोजित की जहां गांधी, अंबेडकर, अमर्त्य सेन और डॉ मानमोहम सिंह के विचारों को एक साथ वर्तमान साकार के प्रयासों विस्तार से की गई । हरेक पखवाड़े में सभी ग्रामीणों को जोड़कर ग्रामीण समस्याओं का समाधान संस्था के हाल में खोजा जाता। रोहन और माया अब समझ चुके थे कि भारत की जटिल समस्याओं के लिए एकांगी दृष्टिकोण काफी नहीं। उनका एनजीओ अब एक मिसाल बन गया है, जहां परंपरा और आधुनिकता का मेल नई उम्मीद जगा रहा है।
विदेशी निवेश आने की खबर से रोहन और माया की टीम कि चर्चा समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से गाँव से शहर और शहर से प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों में फैलती है फिर एक दिन,,,,
(भाग 21)







