गुरु शिष्य संबंध…तब और अब!

Spread the love

 

सुधा शर्मा

शिवम रेसिडेन्स, शांति नगर

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 

 

 

 

            संदर्भ शिक्षक दिवस पर विशेष

 

 

 

           गुरु शिष्य संबंध…तब और अब!

 

लो… फिर आ पहुंचा हम सबका चहेता शिक्षक दिवस! दिवस जो पुरानी पीढ़ी से यादों की पोटली खुलवाता है और नई को नवाचार का पाठ पढ़ने कहता है! यादें जो पुरातन सनातन परंपरा के गुरुस्थानों, आश्रमों से गुजरती है। जहां पग पग पर हैं इस रिश्ते की महक और गरिमा से पगे अनगिन किस्से! मर्यादा के प्रवाह और इसमें गोते लगाते सवाल जवाब! बहरहाल स्वतंत्रता के बाद देश के पहले उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जनम दिवस से जुड़े इस दिवस की महत्ता कई अर्थो में घर, समाज व देश हित के सरोकारों से वाबस्ता है।

 

भारतीय संस्कृति का आध्यात्मिक आधार

 

सम्बंध जहाँ शिक्षक ज्ञान और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, और शिष्य श्रद्धा, समर्पण और सीखने के भाव से ज्ञान ग्रहण करते हैं। शिष्य जो अपने अनुभव और नैतिक मूल्यों से शिष्य को जीवन के सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं, और शिष्य गुरु के प्रति पूर्ण सम्मान और विश्वास से इसे आत्मसात करते हैं। संक्षेप में इस रिश्ते का सार ज्ञान के आदान-प्रदान, आध्यात्मिक सिद्धि और उच्चतम आदर्शों की ओर बढ़ने का बेजोड़ माध्यम है।

 

 पुरातन और नूतन परंपरा के बदलाव

 

प्राचीन भारत में गुरु-शिष्य संबंध निःस्वार्थ, स्नेहपूर्ण और पूरी तरह से समर्पित होता था। गुरु का ज्ञान और शिष्य की श्रद्धा इस संबंध की नींव थी।

आज के भौतिकतावादी समाज में, यह संबंध अक्सर व्यवसाय के रूप में चौंकाता है। धन को महत्व दिए जाने से शिक्षकों और छात्रों के बीच का स्नेह, शिक्षक- शिष्य की आपसी श्रद्धा पर अब यह प्रश्नचिन्ह है।

 

अब गुरु गूगल भए…एआई दे ज्ञान!

भावविह्वल संबंध का ना कोई स्थान!  

 

गूगल गुरु और एआई के संग अपडेट होने के संग आज कबीर वाणी में भी रमा जाए..

कुछ दोहे प्रासंगिक होंगे…

 

​गुरु समान दाता नहीं, याचक शिष्य समान…

तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दीन्ही दान!

 

​गुरु कुम्हार, शिष्य कुंभ है… गढ़ि-गढ़ि काढ़ै खोट!

अन्तर हाथ देय सहारा, बाहर बाहै चोट!

 

सब धरती कागज करूं, लिखनी सब बनराय।

सात समुद्र की मसि करूं, गुरु गुण लिखा न जाय!

 

गुरु की आज्ञा आवै, गुरु की आज्ञा जाय!

कहैं कबीर सो संत हैं, आवागमन नशाय!

 

गुरु पारस को अन्तरो, जानत हैं सब सन्त।

वह लोहा कंचन करे, ये करि लये महन्त!

 

कुमति कीच चेला भरा, गुरु ज्ञान जल होय…

जनम-जनम का मोरचा, पल में डारे धोय!

 

गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागूं पाय…

बलिहारी गुरु आपनो जिन गोविंद दियो बताय!

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि