सच कहूं पापा 

Spread the love

ऋतु गुप्ता, पुराना बाजार, खुर्जा,  बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश 

           सच कहूं पापा 

सच कहूं पापा मैं शायद कुछ भी ना कर पाती ।

 

जो खुद से तुम्हारा संघर्ष ना देख पाती।

वह दो पहियों पर तेरा दिन रात बोझा ढोना,

करना सबके मन की अपने अरमानों को खोना।

वह भोलेपन पर तेरे लोगों के उलाहने,

यदि आंखों की नमी तेरी मैं ना पढ़ पाती,

सच कहूं पापा मैं शायद कुछ ना कर पाती

 

वो बरसों तलक तेरा दो शर्ट ही पहनना,

एक का जब धुलना दूजी बदलना,

वो मेरी यूनिफॉर्म के लिए पैसे जुटाना,

वो साबुन के झाग से शेविंग का करना।

वह जूते में तेरे यदि सुराख मै ना देख पाती,

सच कहूं पापा मैं शायद  कुछ ना कर पाती।

 

वह जमाने का तेरे भोलेपन का फायदा उठाना,सारे हक छीनकर उनका ऐश उड़ाना,

वो सारे छल कपट जो संग हुए तेरे,वो मन ही मन तेरा कसमसाना,

मजबूरी को अपने ही दिल में छिपाना,

जो मैं उन्हें ना महसूस कर पाती,

सच कहूं पापा मैं शायद कुछ ना कर पाती।

 

मैं तो रही तेरी लाडली सी गुड़िया,

तेरे ही आंगन की छोटी सी चिड़िया,

कहां मुझे पता था कि लेना है डिग्रियां,

यदि आंखों से तेरे सपने ना देख पाती,

सच कहूं पापा मैं शायद कुछ ना कर पाती।

 

वह नाते रिश्तेदारों की शादी में, करोड़ों का खर्च होना,

आकर कहीं से तेरा उदास होना,

जो खाली जेबों को तेरी मैं ना देख पाती,

उसे पॉकेट की मजबूरी मै ना पढ़ पाती,

सच कहूं पापा मैं शायद  कुछ ना कर पाती।

 

वह बरसों तलाक तेरी,इच्छाओं का मरना,

किलोमीटर का सफर दो पहियों पर करना,

हम सभी के लिए जीना,हम सभी के लिए हंसना,

जो करवटें बदलते तेरी रातें मैं ना देख पाती,

सच कहूं पापा मैं शायद कुछ ना कर पाती।

 

वह तेरी ईमानदारी, तेरी निश्छलता,

इस चालक दुनिया का तुझको पग पग ठगना,

वो बेईमानी के चार पैसे से भला,एक ईमानदारी का रुपया,

यदि बेटी ना होती तुम्हारी, तो ये जीवन का पाठ कैसे पढ़ पाती,

सच कहूं पापा मैं शायद कुछ ना कर पाती।

 

  • Related Posts

     ‘निःशब्द की गूँज’

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)               (नया अध्याय, देहरादून)    …

    “स्पष्टता का आलोक”

    Spread the love

    Spread the love  दार्शनिक कविवर “सूर्य”  (जीवन के सत्य और मानवीय संवेदनाओं के सृजक)                       (नया अध्याय, देहरादून)    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण का महामंत्र।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 16 views
    वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण का महामंत्र।

    फिरोजपुर में भारती किसान यूनियन सिद्धपुर डलेवाल जत्थेबंदी की तरफ से दी फिरोजपुर केंट प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड फिरोजपुर बैंक के बाहर लगाया गया पक्का धरना 

    • By User
    • May 11, 2026
    • 5 views
    फिरोजपुर में भारती किसान यूनियन सिद्धपुर डलेवाल जत्थेबंदी की तरफ से दी फिरोजपुर केंट प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड फिरोजपुर बैंक के बाहर लगाया गया पक्का धरना 

    मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्रांति: 1800 करोड़ का सड़क जाल और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 12 views
    मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्रांति: 1800 करोड़ का सड़क जाल और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय।

    नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 7 views
    नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

     ‘निःशब्द की गूँज’

    • By User
    • May 11, 2026
    • 9 views
     ‘निःशब्द की गूँज’

    “स्पष्टता का आलोक”

    • By User
    • May 11, 2026
    • 18 views
    “स्पष्टता का आलोक”