संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
तन्हाई हौसला बढ़ाती…!
हर पल हैं नई चुनौतियां और उम्मीदें,
लोग दे जाते जाने क्या-क्या ताकिदे।
मैं तो खुशियों की तलाश मे रहता हूँ,
दुखों से लड़ ताकत इकट्ठा करता हूँ।
इस जहां में मेरी ‘छोटी-सी दुनिया’ है,
उसमें प्यार एवं दर्द समेटता रहता हूँ।
जिंदगी का हर मोड़ मुझे सिखाता है,
‘अनुभव’ देकर मजबूत ही बनाता है।
तकलीफें तो खूब आती-जाती रहती,
मेरी तन्हाई भी हौसला बढ़ाती रहती।
खामियां मेरी बहुत खूब गिनाते जाते,
खूबियों को “मन-ही-मन” छिपा जाते।







