दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व का है अंतिम दिन हुई उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा वासुपूज्य भगवान को चढ़ाया निर्वाण लाडू।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।

 

 

 

दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व का है अंतिम दिन हुई उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा वासुपूज्य भगवान को चढ़ाया निर्वाण लाडू।

 

समाजजनों ने रखे उपवास, एकासना

 

 

 

आगर मालवा :  दिगंबर जैन समाज के चल रहे पर्युषण पर्व के अंतिम दिन शनिवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा हुई। 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर छावनी ,सिटी मंदिर और कालोनी स्थित मंदिर में श्री जी का अभिषेक शांति धारा के साथ ही पूजन हुआ और वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक होने से निर्वाण लाडू चढाया गया। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन छावनी मंदिर में शांति धारा के लाभार्थी राजेश जैन आदीश जैन यश जैन (आर.सी.) सावला परिवार आगर वाले एवं लोकेंद्र जैन अरिहंत जैन आरव जैन परिवार रहे एवं निर्माण लाडू चढ़ाने के लाभार्थी श्री दिगंबर जैन भक्तामर महिला मंडल कानड़ ,चौमा रहा।

अनंत चतुर्दशी पर निकला चल समारोह

 

अनंत चतुर्दशी पर्युषण पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर दोपहर में 4:00 बजे पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर छावनी में श्री जी के अभिषेक हुए अनंत चतुर्दशी के कलश के लाभार्थी महेश जैन मुकेश जैन परिवार कानड़ और दूसरे कलश के लाभार्थी संतोष जैन कमलेश जैन सांवला परिवार कानड़ ने बोली के माध्यम से प्राप्त किया जहां दोनों परिवारों द्वारा भगवान के अभिषेक किये। इसके पश्चात पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर छावनी से चल समारोह के रूप में कलश यात्रा निकाली गई जो बैंड बाजों के साथ शहर के सिटी मंदिर में पहुंची वहां पर अनंत चतुर्दशी के कलश श्रीजी पर हुए एवं रात्रि में छावनी मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। जानकारी दिनेश जैन ने दी। समाजजन द्वारा पर्व के अंतिम दिन उपवास, एकासना रखा। इस दोरान आगर सहित कानड़ और चौमा के समाजजन भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि