पायल फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्ची को व्हीलचेयर देकर दी नई उम्मीद, समाज में फैली खुशी की लहर।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

 

 

लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखना चाहती हूँ: पायल लाठ

 

पायल फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्ची को व्हीलचेयर देकर दी नई उम्मीद, समाज में फैली खुशी की लहर।

 

 

          बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार निस्वार्थ प्रयास करता आ रहा है। यह संस्था हमेशा समाज में जागरूकता फैलाने, इंसानियत की सीख देने और जरूरतमंदों की मदद करने में अग्रणी रही है। इसी नेक उद्देश्य के तहत संस्था ने एक बेहद जरुरतमंद बच्ची को व्हीलचेयर प्रदान किया। यह बच्ची पिछले 15 वर्षों से न चल सकती है और न बोल सकती है। उसकी मां की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे अपनी बेटी के लिए व्हीलचेयर भी नहीं खरीद पाई। इस दर्दनाक स्थिति में पायल फाउंडेशन ने सहायता का हाथ बढ़ाया और उस बच्ची के जीवन में उम्मीद की एक नई किरण जगाई।

 

इस विशेष अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत व सुपुत्र राजवीर लाठ भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्ची व उसके परिवार का उत्साहवर्धन किया। साथ ही ट्विंकल मितेश चौकसी का भी तहे दिल से धन्यवाद किया गया, जिन्होंने इस सहायता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

संस्था की अध्यक्ष पायल लाठ ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल मदद करना नहीं है, बल्कि ज़िन्दगियों में नई आशा की किरण जगाना है। हम हर समय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते रहेंगे। आज यह व्हीलचेयर उस बच्ची के चेहरे पर मुस्कान की वजह बनेगी। यही हमारी असली सफलता होगी।”

पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन का यह कदम समाज में मानवता और सहानुभूति की मिसाल बनकर उभरा। ऐसी पहलें न केवल जीवन को आसान बनाती हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनती हैं। आज का यह प्रयास एक छोटे से कदम से एक बड़े बदलाव की शुरुआत है। इस नेक कार्य ने यह साबित कर दिया कि सच्ची समाजसेवा तभी संभव है, जब इंसानियत की भावना दिल से जुड़ी हो। संस्था का यह संकल्प है कि आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता करती रहेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करती रहेगी।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि