यूपी में चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

Spread the love

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अनुराग जैन को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंबेडकरनगर से इसी पद पर महाराजगंज भेजा गया है। लखीमपुर खीरी से महाराजगंज सीडीओ के पद पर स्थानांतरित किए गए अनिल कुमार सिंह का तबादला निरस्त करते हुए उन्हें अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) सहकारी समितियां लखनऊ बनाया गया है।

प्रणता ऐश्वर्या को अपर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) से अंबेडकरनगर का सीडीओ बनाया गया है। इसी प्रकार राम सिंह वर्मा मुख्य महाप्रबंधक यूपीएसआरटीसी से अपर प्रबंध निदेशक यूपीएसआरटीसी बनाया गया है।

परिवहन निगम में नियम की खातिर कागज पर ही तबादला

                      परिवहन निगम में शासन की तबादला नीति को अपनाया जरूर गया लेकिन, नीति के अनुरूप अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के तक तबादले नहीं हुए। तबादले का टोटका करने के लिए कागज का पेट भरने में ही सारी ऊर्जा लग गई। राजधानी के अहम बस स्टेशनों पर एआरएम प्रबंधन के पद खाली पड़े हैं।

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (सीजीएम) प्रशासन आइएएस राम सिंह वर्मा को अपर प्रबंध निदेशक (एएमडी) बनाया है। एएमडी का पद सीजीएम से बड़ा है, उन्हें बिना दूर जाये मुख्यालय पर ही बड़ा पद मिल गया है।

प्रणता ऐश्वर्याय को अंबेडकर नगर की बनाया गया सीडीओ

इसके पहले प्रणता ऐश्वर्या एएमडी थी, जिन्हें अंबेडकर नगर का सीडीओ बनाया गया है। मुख्यालय के सहायक विधि अधिकारी राधेश्याम मिश्र को स्थानांतरित कर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय लखनऊ भेजा गया। आदेश में यह भी लिखा है कि राधेश्याम से मुख्यालय से संबद्ध रहते हुए यथावत कार्य करते रहेंगे। मुख्यालय के एआरएम संचालन नीरज कुमार का आरएम कार्यालय कानपुर क्षेत्र व संतोष कुमार का प्रयागराज तबादला हुआ है, दोनों के उसी आदेश में लिखा है कि नीरज व संतोष अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ-साथ मुख्यालय से संबद्ध रहते हुए यथावत कार्य करते रहेंगे। निगम मुख्यालय पर कई ऐसे लिपिक संवर्ग के कई कर्मचारी हैं, जो आठ से दस वर्षों से यहीं कार्यरत हैं। उनका स्थानांतरण या पटल परिवर्तन भी नहीं हुआ। इसी तरह से लेखाकार पद पर प्रोन्नति पाने वालों का भी तबादला नहीं हुआ है, जबकि केंद्र प्रभारी पद पर प्रोन्नति पाने वालों का स्थानांतरण हुआ है। जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एएमडी राम सिंह वर्मा वरिष्ठ अधिकारी हैं, उनकी वरिष्ठता के अनुसार जिम्मेदारी मिली है। निगम में कई ऐसे अधिकारी व कर्मचारी है जिनकी जरूरत है इसलिए तबादला के साथ यहीं पर तैनाती दी गई है।

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।