हम सभी एक दूसरे से हमेशा जुड़े रहेंगे – कलेक्टर श्री सिंह 

Spread the love

 

संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

 

हम सभी एक दूसरे से हमेशा जुड़े रहेंगे – कलेक्टर श्री सिंह।

 

मानवीय संवेदनाओं के धनी एवं संरक्षक है, कलेक्टर – एसपी श्री सिंह।

 

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह का जबलपुर स्थानांतरण होने पर भावपूर्ण विदाई दी।

 

 

              आगर-मालवा : कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह का स्थानांतरण आगर-मालवा से जबलपुर जिले में हो जाने पर मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जहां पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने उनके नेतृत्व में आगर-मालवा जिले में हुए विकास कार्यां का जिक्र करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग की प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि मैंने हमेशा से सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया। शासन की जन हितैषी योजनाओं में आम नागरिकों को लाभ पहुंचाने में शासकीय अमले द्वारा किये गये कार्य सराहनीय है। जिले के विकास को गति देने में सभी योगदान महत्वपूर्ण। हम सभी एक दूसरे से हमेशा जुड़े रहेंगे। इस जिले के बेहतरी के लिए आप सभी आने वाले कलेक्टर के साथ भी टीम भावना के साथ कार्य कर जिले के नई ऊँचाईयां प्रदान करें। कलेक्टर ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिये आभार प्रकट कर सुखी, समृद्ध एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने पुलिस महकमे की ओर से कलेक्टर श्री सिंह का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्हं भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि कलेक्टर श्री सिंह मानवीय संवेदनाओं के धनी एवं संरक्षक है। जो कोई भी एक बार मिला, वह उनसे हमेशा से जुड़कर रह गया। सहज, सरल, विनम्रता के धनी कलेक्टर श्री सिंह अपने अन्दर कई खुबी को समेटे हुए है। धैर्यवान एवं दृढ़ इच्छाशक्ति इन्हें ऊर्जावान बनाती है। जिले में कानून व्यवस्थाओं को ओर भी बेहतर बनाने में मिले सहयोग के लिये आभार।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन एवं टीम भावना के साथ आगर मालवा जिले को नई दिशा प्रदान करने में कलेक्टर श्री सिंह का कार्यकाल सराहनीय है, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आगर मालवा जिला हमेशा याद रखेगा। ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग के कार्यां बेहतर ढंग से निष्पादित करने में मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिये धन्यवाद।

अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा ने कलेक्टर श्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं सहयोग की सराहना की। उन्होने कहा कि सीएम हेल्पलाईन, राजस्व प्रकरणों का निपटारा, शासन की जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में कलेक्टर के नेतृत्व में जिले ने कई उपलब्धियां हॉसिल की है। जिले के विकास में कलेक्टर का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में एएसपी श्री रविन्द्र कुमार बोयट, एसडीएम आगर श्री मिलिन्द ढ़ोके, सुसनेर श्री सर्वेश यादव, अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री प्रीति चौहान, उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने भी सम्बोधित कर कलेक्टर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना की। एसडीओपी सुसनेर द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबड़े, सभी विभाग प्रमुख, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ, थाना प्रभारी, कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री ओपी विजयवर्गीय ने किया।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)