संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
पितृपक्ष पर विशेष
पूर्वजों का आशीर्वाद पाएं…!
अपने पितरों का अवश्य करिए श्राद्ध,
पूर्वजों से ‘मोह’ आप रहते हैं आबद्ध।
ये सोलह दिन में महालय श्राद्ध तिथि,
करों उनका ‘तर्पण’ मिलती उन्हें गति।
कर्मकांड-ब्राह्मण भोजन हैं अनिवार्य,
माना जाता हर वर्ष करना होंगे कार्य।
श्राद्ध तो श्रद्धा छोड़ने वाला कर्म नहीं,
हमारी यादों में रहे इस बिना मर्म नहीं।
केवल अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष में,
पितृ लोक एक घण्टे के लिए खुलता।
परिवार के पितृ को ‘पृथ्वी’ पर रुकने,
सिर्फ चार मिनट का समय हैं मिलता।
पूर्वजों की आत्मा आएँ वर्ष में 1 बार,
‘जल आहार ‘ग्रहण करने खोलों द्वार।
पितृ लोक का एक दिन पृथ्वी पर ही,
एक वर्ष के बराबर ही माना जाता है।
वर्षभर के लिए तृप्त होती हैं आत्माएं,
सब सुखी पूर्वजों का आशीर्वाद पाएं।






