डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
इंसान की पहचान (मुक्तक)
कर्मों से वह जाना जाता।
इरादतन पहचाना जाता।।
हर मानुष की क्रिया अलग है।
प्रिय सम्पादक गाना गाता।
जिसके भीतर भाव अलौकिक।
परमेश्वर का रूप अभौतिक।
वह पूजित है सकल लोक में।
इना-गिना वह अनुपम ऐकिक।
अगर अवांछित कर्म करेगा।
सीना ताने सदा चलेगा।
वह नालायक गाली लायक।
प्रति क्षण प्रति पल स्वयं मरेगा।
हितकर वाणी अतुलित प्यारी।
सुंदर बोल सहज सुखकारी।
वह सम्मानित जगह बनता।
जो मानव अति शिष्टाचारी।







